देहरादून – पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, वी0 विनय कुमार अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, सुरक्षा, प्रशासन, संजीव रंजन सेनानायक सीआरपीएफ एवं पुलिस मुख्यालय के समस्त अधिकारी व कर्मचारी शामिल रहे। शहीद परिजनों की सहायता के लिए उत्तराखण्ड पुलिस की ओर से सहायता धनराशि दिये जाने का भी निर्णय लिया गया है। सहायता धनराशि का 50 प्रतिशत सीआरपीएफ मुख्यालय नई दिल्ली को तथा शेष 50 प्रतिशत उत्तराखण्ड के शहीद हुये 02 जवानों के परिजनों को दी जायेगी।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
पुलिसकर्मियों ने आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को श्रद्धांजलि दी
देहरादून – पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक अनिल के0 रतूड़ी एवं पुलिस मुख्यालय के अधिकारी व कर्मचारियों द्वारा जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में आंतकी हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गयी। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में महानिदेशक अपराध एवं कानून व्यवस्था अशोक कुमार, वी0 विनय कुमार अपर पुलिस महानिदेशक अभिसूचना, […]
