• Home  
  • दुकान का शटर उखाडक़र चोरी

रुडकी – दुकान का शटर उखाडक़र चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में ले लिया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के […]

रुडकी – दुकान का शटर उखाडक़र चोरों ने लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटनाक्रम पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर अज्ञातों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। पुलिस ने सीसीटीवी वीडियो को कब्जे में ले लिया है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के आवास विकास निवासी मनीष जैन की क्षेत्र स्थित टेलीफोन एक्सजेंच के पास कपड़े की दुकान है। पीडि़त ने बताया कि रोजाना की तरह रात करीब नौ बजे वह दुकान बंद कर घर चला गया था। सुबह दुकान खोलने के लिए पहुंचा तो देखा की दुकान का शटर उखड़ा पड़ा है। अंदर जाकर देखा तो सारा सामान बिखरा है। मामले की जानकारी आसपास के दुकानदारों से ली। लेकिन कोई भी दुकान में चोरी होने के बारे में कुछ नहीं बता पाया। सामान की जांच करने पर दुकान से कपड़ों के छह बंडल, गल्ले से ग्यारह सौ रुपये और चांदी की मूर्ति समेत करीब ढाई लाख रुपये का सामान गायब था। घटनाक्रम की पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि अज्ञात में केस दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *