• Home  
  • मारपीट करने पर केस दर्ज

रुडकी – घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी, सुनहेरा निवासी राजेश कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह के वक्त अपने साथियों के साथ प्लाट पर बैठा था। इसी बीच आरोपी […]

रुडकी – घर में घुसकर मारपीट करने पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र के सरस्वती विहार कॉलोनी, सुनहेरा निवासी राजेश कश्यप ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि सुबह के वक्त अपने साथियों के साथ प्लाट पर बैठा था। इसी बीच आरोपी प्लाट पर आया और गाली-गलौज कर हाथापाई का प्रयास किया। उस वक्त लोगों ने समझा बुझाकर मामला शांत करा दिया। आरोप है कि शाम के वक्त आरोपी अपने साथियों संग घर पहुंचा और मारपीट कर घायल कर दिया। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि सुनहेरा निवासी रजनीश त्यागी पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *