• Home  
  • टयूशन जा रहे छात्र से मारपीट

रुडकी – टयूशन जा रहे छात्र से मारपीट पर पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पराग त्यागी ने बताया कि उनका बेटा समर्थ त्यागी शाम के वक्त टयूशन […]

रुडकी – टयूशन जा रहे छात्र से मारपीट पर पुलिस ने चार युवकों पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फरार आरोपियों को पकडऩे के लिए दबिश दी जा रही है। गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी पराग त्यागी ने बताया कि उनका बेटा समर्थ त्यागी शाम के वक्त टयूशन जा रहा था। इसी बीच कुछ युवकों ने रास्ते में उसे रोक लिया। आरोपियों ने बेटे से मारपीट कर घायल कर दिया। शोर शराबा सुनकर क्षेत्रवासी मौके पर दौड़ पड़े। लोगों ने आरोपियों को पकडऩे की कोशिश की। लेकिन आरोपी मौके से फरार हो गए। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि छात्र से मारपीट करने के आरोप में विकास सैनी, राहुल, हेमेन्त और सागर निवासी रुडक़ी पर केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच शुरू कर दी गई है। फरार आरोपियों की धरपकड़ को लेकर उनके संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *