• Home  
  • गवाही देने पर जान से मारने की धमकी
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गवाही देने पर जान से मारने की धमकी

रुडकी – युवती को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त की ताऊ की बेटी पिछले साल दर्ज एससीएसटी के मामले में गवाह है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले साल 2017 में कुछ लोगों ने […]

रुडकी – युवती को गवाही देने पर जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीडि़त की ताऊ की बेटी पिछले साल दर्ज एससीएसटी के मामले में गवाह है।गंगनहर कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि पिछले साल 2017 में कुछ लोगों ने उसके साथ छेड़छाड़, गाली-गलौज कर जाति सूचक शब्दों का प्रयोग कर अपमानित किया था। मामले में आरोपियों पर केस दर्ज हुआ था। तभी से कोर्ट में केस चल रहा है। पीडि़त ने बताया कि मामले में उसकी ताऊ की बेटी गवाह है। आरोप है कि आरोपी पक्ष के लोग गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे है। विरोध करने पर आरोपी पक्ष के लोगों ने गाली गलौज कर जान से मारने की धमकी दी। इंस्पेक्टर राजेश शाह ने बताया कि पाडली गुर्जर निवासी फुरकान, मतलूब और हुस्न जहां पर केस दर्ज किया गया है। केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *