रुडकी- एक व्यक्ति ने अपने परिवार के लोगों पर उसकी जमीन पर अवैध रूप से कब्जा करने का आरोप लगाया है। पीडि़त ने बुग्गावाला पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है।बन्दरजुड़ गांव निवासी मुनफेद पुत्र बुन्दू ने बुग्गावाला थाना पहुंचकर पुलिस को शिकायत कर बताया है कि उसके घर के सामने उसकी कुछ जमीन है। उसकी जमीन पर उसके परिवार के कुछ लोगो ने अवैध रूप से कब्जा कर रखा है। आरोप है कि मना करने पर उसके साथ गाली-गलौच व मारपीट कर रहा है। पीडि़त व्यक्ति ने रविवार को दोपहर के समय बुग्गावाला थाना पहुंचकर पुलिस को तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कारवाई करने की मांग की है। बुग्गावाला थानाध्यक्ष नन्द किशोर ग्वाड़ी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।