पिथौरागढ़ – पुलवामा आतंकी हमले में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में घंटाकरण में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने इस आतंकी हमले की कड़ी निंदा की है। उन्होंने कहा कि दु:ख की इस खड़ी में पूरा देश शहीद परिवारों के साथ खड़ा है। आतंकियों की इसकी बड़ी कीमत चुकानी होगी।
पिथौरागढ़ में कश्मीर के पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले में हुए आतंकी हमले के विरोध में विभिन्न संगठनों के लोगों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान शहीदों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई।
विभिन्न संगठनों के कार्यक्रम में लोगों ने गीत गाकर शहीदों की शहादत को याद किया। वक्ताओं ने कहा कि इस दु:ख की घड़ी में शहीदों के परिवार को शक्ति प्रदान करें। कहा कि हम पीएम से अनुरोध करते हैं कि वंदे मातरम का नारा पाकिस्तान में बुलंद किया जाए। कहा कि देश की सुरक्षा में लगे जवान आखिर कब तक शहीद होते रहेंगे। सरकार को कड़ी कार्यवाही करते हुए आंतकियों के खात्मे के आदेश देने चाहिए। कहा कि कश्मीर में तैनात सैनिकों पर पत्थर फेंकने वालों पर भी कड़ी कार्यवाही की होनी चाहिए, जिससे भविष्य में सेना को किसी भी आतंकी ऑपरेशन करने में दिक्कत का सामना न करना पड़े।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- देश
पुलवामा आतंकी घटना के विरोध में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला फूंका
पिथौरागढ़ – पुलवामा आतंकी हमले में भाजपा ने पाकिस्तान का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने हमले में शहीद हुए सीआरपीएफ के जवानों को दो मिनट का मौन रखकर उनकी आत्मा की शांति की प्रार्थना की। रविवार को भाजपा जिलाध्यक्ष वीरेंद्र वल्दिया के नेतृत्व में घंटाकरण में कार्यकर्ताओं ने पाकिस्तान का पुतला […]
