हरिद्वार- रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्कूल के 185 बच्चों की शारीरिक जांच की गयी। मेट्रो अस्पताल की और से नाक, कान, गला, नेत्र व दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष दीपक अरोड़ा ने कहा कि ऐसे जांच षिविर अवष्य ही लाभकारी सिद्ध होते हैं। समय समय पर नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का लाभ आमजनमानस को सरलता से प्राप्त होना चाहिए। उन्होंने कहा कि खानपान में अनियमितताएं बरतने के कारण बच्चों में कई प्रकार रोग उत्पन्न हो जाते हैं। जिनका निदान अवश्य ही किया जाना चाहिए। परामर्श व चिकित्सा का लाभ समय से ही रोगियों को प्राप्त करना चाहिए। रोटरी क्लब लगातार समाजहित में अपना योगदान देती चली आ रही है। सचिव रमेशचंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि नाक कान, गला और नेत्रों की जांच नि:शुल्क रूप से शिविर में प्रदान की गयी। रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल जनहित के कार्य लगातार करता चला आ रहा है। गरीब असहाय निर्धन परिवारों को चिकित्सा षिविर का लाभ अवष्य प्राप्त होना चाहिए। जगजीतपुर में 185 रोगियों की जांच चिकित्सकों द्वारा की गयी है। आगे भी इस प्रकार के शिविर निरंतर लगाए जाएंगे। शिविर के आयोजन में सहयोग करने वालों में रोटेरियन आषीष शुक्ला, प्रेम अरोड़ा, समीर गुप्ता, नवीन अग्रवाल, विनीष मेहता, मानबंधु पाठक, अनिल धवन, सुदेश कुमार आदि शामिल रहे। चिकित्सीय टीम में प्रकाश रावत, सुनील रावत, सतीश , आदित्य कौशिक, अमीश कुमार, विशाल गुप्ता आदि चिकित्सक शामिल रहे।
हरिद्वार- रोटरी क्लब हरिद्वार सेंट्रल द्वारा राजकीय प्राथमिक विद्यालय जगजीतपुर में नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। स्वास्थ्य जांच शिविर में स्कूल के 185 बच्चों की शारीरिक जांच की गयी। मेट्रो अस्पताल की और से नाक, कान, गला, नेत्र व दंत रोग विशेषज्ञों द्वारा बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। रोटरी क्लब के अध्यक्ष […]
