हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शिवमपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे तो 56 इंच का सीना कहकर देश की जनता को पाकिस्तान से सुरक्षा देने का विशवास दिलाया था। तीन दिन बीत जाने के बाद भी अब तक पाकिस्तान को करारा जवाब नहीं देना सरकार की उदासीनता को दर्शाता है। उन्होंने कांग्रेसी नेता नवजोत सिंह सिद्धू पर देशद्रोह का मुकद्मा दर्ज करने की मांग करते हुए कहा कि उन पर कानूनी कार्रवाई की जानी चाहिए। सिद्धू का बयान पाकिस्तान को लाभ पहुंचाने वाला है। राहुल गांधी को सिद्धू को कांग्रेस से बाहर कर देना चाहिए। भारतीय किसान यूनियन मांग करती है कि वीर शहीदों का बदला अवश्य लिया जाए। पाकिस्तान की इन हरकतों का जवाब भारत सरकार को तुरंत देना चाहिए। त्रिकालदर्शी ने कहा कि इस घटना की जितनी भी निंदा की जाए उतना कम है। हो रहे बलिदानों से सरकार को निर्णय लेने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि देष का किसान वीर शहीदों के परिवार के प्रति अपनी संवेदनांए रखता है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का पूरी तरह खात्मा किया जाना जरूरी है। भाजपा के पांच वर्षो के कार्यकाल में सीमा पर तैनात अनेकों सैनिकों ने अपनी जानें गंवाई हैं। पूरे देश के नागरिक पाकिस्तान से इस घटना का बदला चाहते हैं। भारतीय किसान यूनियन के जिला अध्यक्ष विजय शास्त्री ने मांग की कि केंद्र सरकार को कड़े कदम उठाने में किसी भी प्रकार की देरी नहीं करनी चाहिए। आतंकवाद जड़े समाप्त किया जाना जरूरी है। उन्होंने कहा कि देश का किसान वीर शहीदों की कुर्बानियों को जाया नहीं होने देगा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री अब वादे ना करके कार्रवाई करें। भोलापुरी महाराज, राहुल सक्सेना, पुष्पेंद्र, अभिषेक शर्मा, अरविन्द सैनी, ओमप्रकाश, विनीत अरोड़ा ने मांग की कि पाकिस्तान को करारा जवाब देने के लिए सर्जिकल स्ट्राईक जैसी कार्रवाई को तुरंत अमल में लाना चाहिए। इस दौरान भाकियू कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की आत्मा की शांति तथा उनके परिवारों को दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना भी की।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
भाकियू ने की आतंकवादी हमले रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग
हरिद्वार – भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश प्रभारी शिवमपुरी त्रिकालदर्शी महाराज ने प्रैस बयान जारी करते हुए कहा कि केंद्र सरकार आतंकवादी हमलों को रोकने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठा पा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सत्ता में आए थे तो 56 इंच का सीना कहकर देश की जनता को पाकिस्तान से सुरक्षा देने […]
