Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • हे मां गंगा जब तक घाटों पर गंदगी मिलती रहेंगी सफाई में जुटे रहेंगे : टीम बीइंग भगीरथ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हे मां गंगा जब तक घाटों पर गंदगी मिलती रहेंगी सफाई में जुटे रहेंगे : टीम बीइंग भगीरथ

हरिद्वार – बीइंग भगीरथ टीम ने गोविन्द घाट पर सफाई अभियान चलाते हुए घाट की रेलिंग में फंसे पुराने कपड़े, पॉलीथीन आदि एकत्र स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा से निकाले गए पुराने कपड़ों को दरियां बनाने के लिए भेजा गया। दरियों को गरीब व निसहाय लोगों को वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर मोहित विशनोई […]

हरिद्वार – बीइंग भगीरथ टीम ने गोविन्द घाट पर सफाई अभियान चलाते हुए घाट की रेलिंग में फंसे पुराने कपड़े, पॉलीथीन आदि एकत्र स्वच्छता का संदेश दिया। गंगा से निकाले गए पुराने कपड़ों को दरियां बनाने के लिए भेजा गया। दरियों को गरीब व निसहाय लोगों को वितरित किया जाएगा। इस अवसर पर मोहित विशनोई और भूपेेश पाण्डे ने कहा कि श्रद्धालु गंगा घाटों पर पुराने व मैले कुचेले कपड़े ना फेंके। गंगा घाटों पर साफ सफाई होनी चाहिए। क्योंकि श्रद्धालु भक्त गंगा स्नान के लिए घाटों पर पहुंचते हैं। शिवम अरोड़ा और जितेंद्र चौहान ने कहाकि गंगा में जब तक ऐसी गंदगी मिलती रहेगी बीइंग भगीरथ टीम अपने दायित्व का निर्वाह करती रहेगी। किसी भी सूरत में गंदगी को गंगा घाटों पर जमा नहीं होने दिया जाएगा। बीइंग भगीरथ टीम गंगा सफाई अभियान में निरंतर जुटी हुई है। इस दौरान बीइंग भगीरथ टीम ने देश के वीर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित कर मां गंगा से उनकी आत्मशति की प्रार्थना की। इस अवसर पर संयोजक शिखर पालीवाल, हन्नी सैनी, आकाश , संदीप खन्ना, विपिन सैनी, दिव्यांशु आदि सहित दर्जनों युवा मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *