हरिद्वार – भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में देवपुरा चैक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। सांसद निषंक ने कहा कि पुलवामा में आतंककियों के हमले में सैनिकों का शहीद होना बेहद दुखदायी घटना है। गम और गुस्से की इस घड़ी में पूरा देश एकजुट होकर शहीदों के परिजनों के साथ खड़ा है। सैनिकों पर कायरतापूर्ण हमला करने वाले दोशी बख्शे नहीं जाएंगे। आतंकवादियों को संरक्षण देने वाले पाकिस्तान को उसकी कायरना हरकत के लिए सबक जरूर सिखाया जाएगा। प्रधानमंत्री मोदी ने सेना को खुली छूट प्रदान कर दी है। भाजपा जिला अध्यक्ष डा.जयपाल सिंह चैहान ने कहा कि वीर शहीद सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। आतंकवादियों का खात्मा करने के लिए सरकार सुनियोजित तरीके से काम कर रही है। कश्मीर के अलगाववादी नेताओं पर अंकुश लगाने के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। पत्थरबाजों पर सरकार पहले से ही गंभीरतापूर्वक कार्रवाई कर रही है। पुलवामा में हुई आतंकी घटना से पाकिस्तान का आतंकी चेहरा एक बार फिर बेनकाब हो गया है। भारत की बहादुर सेना किसी भी परिस्थिति से निपटने में सक्षम हैं। पाकिस्तान को करारा सबक जरूर मिलेगा। पुलवामा में सैनिकों पर घात लगाकर किए गया आतंकी हमला जो कि पाकिस्तान की औछी मानसिकता को दर्शाता है। विकास तिवारी, नरेश शर्मा ने कहा कि पाकिस्तान को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आतंकवाद को संरक्षण देने की नीति का पाकिस्तान को सबक अवश्य मिलेगा। देश की जनता शहीद जवानों का बदला चाहती है। निश्चित तौर पर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पाकिस्तान को मूंहतोड़ जवाब अवश्य देंगे। पूर्व मण्डी अध्यक्ष संजय चोपड़ा, पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि पाकिस्तान अपनी हरकतों से बाज नहीं आ रहा है। देश की सीमाओं में आतंकवादी घटनाओं को षडय़ंत्र के तहत अंजाम दिया जा रहा है। भारतीय सेना आमने सामने से जवाब देने में पाकिस्तान को करारी शिकस्त देती चली आ रही है। घबराहट व बौखलाहट में ही आतंकवादी चोरी छुपे ऐसी घटनाओं को अंजाम देते हैं। भारत सरकार पाकिस्तान को अलग
अलग करने की मुहिम चला रही है। जल्द ही सैनिक कार्रवाई कर पाकिस्तान को सबक सिखाने का काम किया जाएगा। भाजपा कार्यकर्ताओं ने पुलवामा में शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धासुमन अर्पित कर नमन किया। इस अवसर पर विक्रम भुल्लर, विदित शर्मा, धमेन्द्र , उज्जवल पंडित, भूपेंद्र, चंद्रशेखर कुर्ल, नरेश बसंल, तरूण व्यास, देवेंद्र मनवाल आदि ने भी घटना की निंदा की।
हरिद्वार – भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद व पूर्व मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक के नेतृत्व में देवपुरा चैक पर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन कर धरना दिया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुलवामा के शहीदों को श्रद्धासुमन भी अर्पित किए। सांसद निषंक ने कहा कि पुलवामा में आतंककियों के हमले में सैनिकों का शहीद होना बेहद दुखदायी घटना […]
