• Home  
  • पानी की समस्या को लेकर महिलाएं मुखर
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

पानी की समस्या को लेकर महिलाएं मुखर

पिथौरागढ़- पेयजल संकट से जूझ रहे एंचोली क्षेत्र की महिलाओं ने जल संस्थान और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। पानी की समस्या को लेकर वार्ड सदस्य महेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में […]

पिथौरागढ़- पेयजल संकट से जूझ रहे एंचोली क्षेत्र की महिलाओं ने जल संस्थान और सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। महिलाओं ने पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग की। उन्होंने समस्या का समाधान नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
पानी की समस्या को लेकर वार्ड सदस्य महेश चंद्र पांडे के नेतृत्व में एंचोली की महिलाएं जिला कार्यालय पहुंची। उन्होंने पानी की समस्या से निजात दिलाने की मांग करते हुए जल संस्थान और सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। महिलाओं ने कहा मल्लिकार्जुन मुहल्ला पिछले एक माह से पानी की समस्या से जूझ रहा है। लोग दूर-दराज से पानी की व्यवस्था कर रहे हैं। पेयजल की आपूर्ति तो नहीं हो रही है लेकिन बराबर बिल भेजे जा रहे हैं। महिलाओं ने कहा जब पीने के लिए पानी ही नहीं मिल रहा है तो बिल भेजने का कोई औचित्य नहीं बनता। उन्होंने कहा कि लगातार प्रशासन को समस्या से अवगत कराया गया है। लेकिन व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो रहा है। लोग पानी के बगैर बेहाल हैं लेकिन समस्या से निजात दिलाने की पहल नहीं की जा रही है। महिलाओं ने चेतावनी देते हुए कहा कि शीघ्र पेयजल आपूर्ति सुचारू नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर माधवी देवी, रेवती वल्दिया, शांति वल्दिया, अनीता देवी, लक्ष्मी देवी, भागीरथी ऐर शामिल रहीं।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *