पिथौरागढ़- बीएसएनएल कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बीएसएनएल कर्मियों के हितों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है।
सोमवार को बीएसएनएल कर्मियों ने अपने कार्यालय में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में बीएसएनएल कर्मियों ने कहा कि संचार सेवा को लेकर सरकार गंभीर नहीं है।कहा कि लंबी मांग के बाद भी उनकी अनदेखी की जा रही है। बीएसएनएल एकमात्र दूर संचार सेवा है, जिसने उत्तराखंड में आपदा के दौरान लोगों को मुश्किल वक्त में सुविधा उपलब्ध कराई। यहां तक नेपाल में कम दरों में कॉल सेवा उपलब्ध कराई। कहा कि बीएसएनएल कर्मी की मांग पूरी नहीं की गई तो उग्र आंदोलन किया जाए। मौके पर एसएन रावत, गौरव कन्याल, एनएस नयाल, आनंद पाठक, प्रहलाद बृजवाल समेत कई कर्मी मौजूद रहे।
पिथौरागढ़- बीएसएनएल कर्मी विभिन्न मांगों को लेकर हड़ताल पर रहे। उन्होंने सरकार के खिलाफ प्रदर्शन किया। कहा कि बीएसएनएल कर्मियों के हितों की सरकार लगातार अनदेखी कर रही है। सोमवार को बीएसएनएल कर्मियों ने अपने कार्यालय में एकत्र होकर सरकार के खिलाफ नारे लगाए और प्रदर्शन किया। इस दौरान हुई सभा में बीएसएनएल कर्मियों ने […]
