पौड़ी। मुख्यालय में बस स्टेशन के अलावा कोटद्वार और श्रीनगर रोड पर आएदिन लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी बस स्टेशन पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सडक़ों पर जाम लगने का कारण कई बार सडक़ों के किनारे नियम विरुद्ध वाहन खड़ा करना भी रहता है। इन सबके बीच स्थानीय प्रशासन की ओर से ऐसे वाहनों के खिलाफ समय-समय पर कार्रवाई भी की जाती है। खासकर बस अड्डा, एजेंसी चौक, धारा रोड, श्रीनगर रोड पर जाम की स्थिति बनी रहती है। जिससे लोगों को सडक़ पार करने में भी कई बार दिक्कत झेलनी पड़ती है। पौड़ी बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक नमन चंदोला का कहना है कि पौड़ी के कई स्थानों पर जाम की स्थिति हमेशा बनी रहती है। उन्होंने व्यवस्था में सुधार की मांग स्थानीय प्रशासन से की है।
- होम
यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए लगाई गुहार
पौड़ी। मुख्यालय में बस स्टेशन के अलावा कोटद्वार और श्रीनगर रोड पर आएदिन लगने वाले जाम से राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को भी बस स्टेशन पर जाम लगने से लोगों को काफी परेशानी उठानी पड़ी। सडक़ों पर जाम लगने का कारण कई बार सडक़ों के किनारे नियम विरुद्ध […]
