रुडकी। ग्राम समाज की भूमि पर खड़े कीमती पेड़ों को चोरों ने काट लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
ग्राम नसीरपुर की ग्राम प्रधान अंजू देवी ने तहरीर देकर बताया कि ग्राम समाज की भूमि पर खैर के पेड़ खड़े थे। इनकी कीमत लाखों रुपये हैं। रविवार रात चोरों ने ग्राम समाज की भूमि पर खड़े पांच खैर के पेड़ों को काट लिया। सुबह होने पर जब ग्रामीणों की नजर उधर पड़ी तो उन्होंने वहां पर पेड़ों को कटे हुए पाया। ग्रामीणों ने घटना के संबंध में सूचना ग्राम प्रधान को दी। एसएसआई रणबीर सिंह चौहान ने बताया कि मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी गई है। जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा।
- प्रदेश की खबरें
ग्राम समाज की भूमि पर चला अवैध पेड़ काटने का कार्य
रुडकी। ग्राम समाज की भूमि पर खड़े कीमती पेड़ों को चोरों ने काट लिया। इसकी सूचना ग्रामीणों द्वारा ग्राम प्रधान को दी गई। ग्राम प्रधान ने अज्ञात के खिलाफ पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। ग्राम नसीरपुर की ग्राम प्रधान अंजू देवी ने तहरीर देकर बताया कि […]
