Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • पैसों को लेकर दो लोगों में मारपीट
- प्रदेश की खबरें

पैसों को लेकर दो लोगों में मारपीट

रुडकी। पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोगों में धनौरी तिरछे पुल के समीप जमकर मारपीट हुई। हरिद्वार निवासी युवक एवं अन्य युवक निवासी बहादराबाद के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा था। युवक ने बताया कि वह किसी काम से रुडक़ी जा रहा था। धनौरी रास्ते में उसे अन्य युवक मिला तो उससे अपने […]

रुडकी। पैसों के लेनदेन को लेकर दो लोगों में धनौरी तिरछे पुल के समीप जमकर मारपीट हुई। हरिद्वार निवासी युवक एवं अन्य युवक निवासी बहादराबाद के बीच पैसों का लेनदेन चल रहा था। युवक ने बताया कि वह किसी काम से रुडक़ी जा रहा था। धनौरी रास्ते में उसे अन्य युवक मिला तो उससे अपने उधार पैसे मांगे तो युवक ने उसके साथ गाली गलौज की। विरोध करने पर युवक ने मारपीट की। राहगीरों ने बीच बचाव करा मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी तस्लीम आरिफ का कहना है अभी कोई तहरीर नहीं आयी हैं। यदि किसी भी पक्ष से तहरीर आएगी तो उचित कार्रवाई की जाएगी

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *