• Home  
  • भेल में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

भेल में नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन

हरिद्वार – कैंसर के प्रति कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए के लिए बीएचईएल हरिद्वार में एक नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। गाजियाबाद स्थित मैक्स सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से भेल मुख्य चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन बीएचईएल के महाप्रबन्धक (प्रभारी) हीप संजय गुलाटी ने दीप […]

हरिद्वार – कैंसर के प्रति कर्मचारियों एवं उनके परिजनों को जागरूक करने के लिए के लिए बीएचईएल हरिद्वार में एक नि:शुल्क कैंसर जांच शिविर का आयोजन किया गया। गाजियाबाद स्थित मैक्स सुपर स्पेश्यलिटी हॉस्पिटल के सहयोग से भेल मुख्य चिकित्सालय में आयोजित इस कार्यक्रम का उदघाटन बीएचईएल के महाप्रबन्धक (प्रभारी) हीप संजय गुलाटी ने दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए गुलाटी ने इस तरह के जांच शिविर के आयोजन पर खुशी जताई । उन्होंने इस तरह के शिविरों के और अधिक आयोजन की आवश्यकता पर बल दिया। जिससे कैंसर की पहचान प्रारंभिक अवस्था में ही करने में मदद मिल सके। गुलाटी ने कहा कि इस शिविर के माध्यम से कैंसर सम्बंधी जगरूकता का प्रचार-प्रसार होगा। चिकित्सा प्रमुख डा.एसके गुप्ता ने कहा कि प्रारंभिक अवस्था में ही कैंसर की पहचान होने से कैंसर का इलाज आसान हो जाता है। जाँच शिविर में मैक्स अस्पताल से आए डा.अरूण गोयल, डा.दिनेश सिंह, डा.पवन गुप्ता, डा.गोपाल शर्मा एवं डा.स्वस्ति ने बीएचईएल चिकित्सकों के सहयोग से लगभग 125 रोगियों का परीक्षण कर उन्हें जरूरी परामर्श दिया। जाँच शिविर के सफल आयोजन में डॉ.एस.जे. सिंह, डॉ. एस.दास, डॉ.आई.एम. सिंघल, डॉ.संगीता सिंघल, डॉ.रोहित सिंघल, डॉ.बी.एस. कुशवाहा, डॉ.अंजलि मिश्रा एवं डॉ.ए.के. झा आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा । कैंसर जाँच शिविर की पूर्व संध्या पर एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया, जिसमें कैंसर के विभिन्न पहलुओं पर विस्तृत चर्चा की गई एवं तम्बाकू सेवन की रोकथाम पर बल दिया गया । इस कार्यक्रम में मैक्स एवं बीएचईएल अस्पताल के चिकित्सक तथा मैक्स अस्पताल के संयोजक श्री अभय प्रधान एवं श्री संजय सिन्हा आदि उपस्थित थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *