हरिद्वार – कार्तिकेय इवेंट के सदस्यों ने भगत सिंह चैक पर एकत्र होकर शहीदे आजम भगत सिंह की प्रतिमा पर फूलमाला अर्पित करते हुए पुलवामा में शहीद हुए वीर सैनिकों को नमन किया। इस अवसर पर कार्तिकेय इवेंट के चेयरमैन कार्तिक ने कहा कि वीर शहीदों के बलिदानों को व्यर्थ नहीं जाने दिया जाएगा। पाकिस्तान को उसी की भाषा में जवाब देने की आवश्यकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ठोस नीति बनाकर आतंकवादियों को समाप्त करने की कार्रवाई को जल्द से जल्द अंजाम दें। लगातार पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी कश्मीर में अशांति फैलाने का प्रयास कर रहे हैं। सरकार को गंभीरता से लंबे समय से चली आ रही आतंकवादी गतिविधियों को समाप्त करने की रणनीति बनानी चाहिए। वीर शहीदों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि समाज के लिए आतंकवाद कलंक बन चुका है। जिसका विनाश जनहित में जरूरी है। उन्होंने कहा कि युवाओं को भी अपने देश के प्रति समर्पित भावना से कार्य करना चाहिए। शहीदों को जो सम्मान मिलना चाहिए। उसके लिए सभी को मिलजुल कर प्रयास करने चाहिए। देश की सीमाओं पर डटे वीर सैनिक आतंकवादियों को किसी भी परिस्थिति में जवाब देने में सक्षम हैं। लेकिन पाकिस्तान से भेजे गए आतंकवादी घात लगाकर हमले कर रहे हैं। आमने सामने की लड़ाई से पाकिस्तान मूंह चुरा रहा है। देश दुनिया में पाकिस्तान का चेहरा बेनकाब हो चुका है। ऋषभ सैनी, नवीन राजवंशी ने कहा कि ऐसी घटनाओं की पुनर्रावृत्ति ना हो। पूरा देश की जनता दुख में है। इस घटना का बदला सरकार को अवश्य लेना चाहिए। सैनिकों की शहादत को पूरा देश सलाम कर रहा है। उन्होंने कहा कि आतंकवाद का खात्मा जरूरी है। कश्मीर में लगातार पत्थरबाज व अलगाववादी नेता तरह तरह के तरीके अपनाकर कश्मीर में शांति नहीं बनाना चाहते हैं। उन्होंने केंद्र सरकार के इस फैसले का भी आभार जताया कि अलगाववादी नेताओं की सुरक्षा को हटाया जाना ऐतिहासिक फैसला है। इस अवसर पर अमन शर्मा, अर्पित मल्होत्रा, पारस देव आदि ने भी विचार रखे।