Quick Links:
Thursday, 13 August 2026
  • Home  
  • सामान्य ज्ञान में शहनाज रही अव्वल
- प्रदेश की खबरें

सामान्य ज्ञान में शहनाज रही अव्वल

पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजत युवा सप्ताह दिवस का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा मंडल टकाना खेत में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य […]

पिथौरागढ़। नेहरू युवा केंद्र के तत्वाधान में आयोजत युवा सप्ताह दिवस का रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों के साथ समापन हो गया है। समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। जिसमें युवाओं ने बढ़चढ़ प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। युवा मंडल टकाना खेत में आयोजित कार्यक्रम के समापन समारोह का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला उद्योग केंद्र की महाप्रबंधक कविता भगत ने स्वामी विवेकानंद के चित्र के आगे दीप प्रज्ज्वलित कर किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि नेहरू युवा केंद्र युवाओं के व्यक्तित्व विकास के लिए काम करने वाली संस्था है। खेल मंत्रालय से संचालित कार्यक्रम में युवाओं को संगठित कर देश निर्माण व विकास में मुख्य भूमिका निभाने का काम करती है। इस दौरान हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम में ग्रुप संगीत प्रतियोगिता में अजय ने प्रथम, अंकित ने द्वितीय व मोनिका ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। एकल नृत्य में शिखा ने प्रथम, जैनब ने द्वितीय व शिवानी ने तृतीय स्थान हासिल किया। सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता में शहनाज प्रथम, दीक्षा द्वितीय व रू बी तृतीय स्थान पर रही। प्रतियोगिता में अव्वल प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका मंजू, सोनम पाटनी व रमा खर्कवाल ने निभाई।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *