हल्द्वानी। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव कंपनी को गौला में खनन के लिए एक गेट देने का मामला सामने आया खनन कारोबारियों ने सोमवार को राजपुरा गेट पर धरना देकर खनन कार्य को रोक दिया। इसके बाद पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा।
सोमवार को खनन को लेकर जा रही दो गाडिय़ों को वहीं गेट पर रोककर खनन कारोबारियों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने निजी कंपनी के लिए गौला में खनन को गेट खोलने का विरोध किया। बाद में मौके पर पहुंचे वन निगम और विकास विकास निगम के अधिकारियों के समक्ष भी उन्होंने विरोध जताया। साथ ही डीएलएफ योगेंद्र कुमार श्रीवास्तव का खनन कारोबारियों ने घेराव किया। इस दौरान डंपर वाहन एसोसिएशन और गौला मजदूर खनन समिति से जुड़े कारोबारी मौजूद रहे।
- प्रदेश की खबरें
निजी कंपनी को गौला में खनन के लिए गेट देने का मामला गर्माया
हल्द्वानी। नेशनल हाईवे चौड़ीकरण का काम कर रही सद्भाव कंपनी को गौला में खनन के लिए एक गेट देने का मामला सामने आया खनन कारोबारियों ने सोमवार को राजपुरा गेट पर धरना देकर खनन कार्य को रोक दिया। इसके बाद पुलिस बल को मौके पर बुलाना पड़ा। सोमवार को खनन को लेकर जा रही दो […]
