• Home  
  • भाजपाइयों ने जन औषधि केंद्र के समक्ष किया प्रदर्शन
- देश

भाजपाइयों ने जन औषधि केंद्र के समक्ष किया प्रदर्शन

नैनीताल। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपाइयों ने बीडी पांडे अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र के समक्ष प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपाइयों ने लगभग 9.30 बजे जन औषधि केंद्र में तालाबंदी कर दी। प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यहां लंबे समय से ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट समेत विभिन्न दवाइयों […]

नैनीताल। नगर भाजपा मंडल अध्यक्ष मनोज जोशी के नेतृत्व में सोमवार को भाजपाइयों ने बीडी पांडे अस्पताल में स्थित जन औषधि केंद्र के समक्ष प्रदर्शन किया। आक्रोशित भाजपाइयों ने लगभग 9.30 बजे जन औषधि केंद्र में तालाबंदी कर दी।
प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि यहां लंबे समय से ब्लड प्रेशर, शुगर, हार्ट समेत विभिन्न दवाइयों का टोटा है। आरोप है कि दवाई आने पर ग्राहकों को एकमुश्त दे दी जा रही है। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि जन औषधि केंद्र की ओर से बाजार में भी दवाएं बेची जा रही हैं। उन्होंने इसकी जांच किए जाने की मांग की। सूचना के बाद जन औषधि केंद्र संचालित संस्था के अध्यक्ष सीएस रावत भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने एक माह में सभी दवाएं केंद्र में उपलब्ध करवाने तथा विक्रय की दवाइयों का ऑडिट कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद लगभग 2 घंटे बाद 11.45 बजे जन औषधि केंद्र का ताला खोल दिया गया।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *