रुडकी। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कृष्णानगर गली नंबर 14 का निरीक्षण किया। नगर निगम एई रजित कोटियाल ने बताया कि जलभराव निस्तारण की रिपोर्ट बनाकर जल्द नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। रुडक़ी नगर निगम क्षेत्र स्थित कृष्णानगर की गली नंबर 14 में पिछले काफी समय से जलभराव की समस्या चली आ रही थी। जिसको लेकर क्षेत्रवासीयों ने नगर निगम और जेएम कार्यालय तक चक्कर काट लिए थे। लेकिन उसके बाद भी समस्या का निस्तारण नहीं हो रहा था। बीते शुक्रवार को ज्वाइंट मजिस्ट्रेट ने जलभराव की समस्या का समाधान नहीं करने पर नगर निगम के एई और जेई का वेतन रोकने के आदेश भी दे दिए थे। शनिवार को नगर निगम एई रजित कोटियाल, प्रीतम सिंह और राजस्व विभाग से सुभाष जैमिनी ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। एई रजित कोटियाल ने बताया कि जलभराव की समस्या के निस्तारण के लिए रिपोर्ट तैयार कर नगर आयुक्त को भेज दी जाएगी।
रुडकी। नगर निगम और राजस्व विभाग की संयुक्त टीम ने शनिवार को कृष्णानगर गली नंबर 14 का निरीक्षण किया। नगर निगम एई रजित कोटियाल ने बताया कि जलभराव निस्तारण की रिपोर्ट बनाकर जल्द नगर आयुक्त को सौंपी जाएगी। रुडक़ी नगर निगम क्षेत्र स्थित कृष्णानगर की गली नंबर 14 में पिछले काफी समय से जलभराव की […]
