• Home  
  • गन्ना समिति अध्यक्ष और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी की
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

गन्ना समिति अध्यक्ष और किसानों ने आंदोलन की चेतावनी की

रुडकी – लक्सर चीनी मिल न तो किसानों के गन्ना मूल्य का ही भुगतान कर रहा है और न ही गन्ना समिति को उसका कमीशन ही अदा कर रहा है। भुगतान को लेकर शनिवार को गन्ना समिति अध्यक्ष ने किसानों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं किया गया […]

रुडकी – लक्सर चीनी मिल न तो किसानों के गन्ना मूल्य का ही भुगतान कर रहा है और न ही गन्ना समिति को उसका कमीशन ही अदा कर रहा है। भुगतान को लेकर शनिवार को गन्ना समिति अध्यक्ष ने किसानों के साथ तहसीलदार को ज्ञापन सौंपकर चेतावनी दी है कि जल्द भुगतान नहीं किया गया तो मिल के खिलाफ आंदोलन किया जाएगा। शनिवार को लक्सर सहकारी गन्ना विकास परिषद के अध्यक्ष महीपाल सिंह ने किसान प्रधान राकेश कुमार, डॉ. रणवीर सिंह, नसीम अहमद, नितिन प्रधान, सुमित परमार, राजेश, कालूराम, चमेलसिंह, अंकित, सतवीर, नरेश कुमार, अजबसिंह, मोनु, सतीश कुमार, अभिषेक, जोनी के साथ तहसील मुख्यालय पहुंचकर तहसीलदार गोपाल सिंह चौहान से मुलाकात की। बताया कि लक्सर चीनी मिल द्वारा जानबूझकर भुगतान अदा नहीं किया जा रहा है। पिछले पेराई सत्र का ही काफी भुगतान मिल ने रोक रखा है। यही नहीं, गन्ने की दो प्रजातियों को मनमर्जी से रिजेक्ट बताकर उनके भुगतान में साठ रुपये प्रति कुंतल तक की कटौती कर ली गई है। यही नहीं, गन्ना समिति को भी पिछले दो वर्षों के अलावा चालू सत्र के विकास कमीशन का भुगतान नहीं किया जा रहा है, जिसके चलते गन्ना समिति की हालत बदहाल है और समिति कर्मचारियों को उनकी तनख्वाह तक देने में परेशानी हो रही है। किसानों का यह भी कहना था कि मिल परिसर में गंदे पानी व मैली (प्रेसमड) बिखरा होने से गन्ना लेकर आने वाले किसानों को भी दिक्कत हो रही है। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर मिल ने जल्द ही उन समस्याओं का निस्तारण नहीं किया तो उन्हें आंदोलन करने पर मजबूर होना पड़ेगा। तहसीलदार ने मिल प्रबंधन से बात कर समस्या के हल का आश्वासन दिया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *