रुडकी – हाल ही में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में हुए खेल महाकुंभ 2019 में लक्सर के दो दिव्यांग खिलाडिय़ों ने भी अपना जलवा दिखाकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें से एक प्रतिभागी ने गोल्ड और एक सिल्वर जीता है तो दूसरे खिलाड़ी ने दो सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। सरकार आजकल दिव्यांग खिलाडिय़ों को आगे बढऩे के लिए काफी प्रोत्साहित कर रही है। हाल ही में रुद्रपुर (ऊधमसिंह नगर) में सरकार द्वारा खेल महाकुंभ 2019 की राज्य स्तर की प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई थी। इन प्रतियोगिता में कई दिव्यांग खिलाडिय़ों ने भी प्रतिभाग किया था। इनमें से लक्सर के दो खिलाडिय़ों ने शानदार प्रदर्शन कर अपने साथ ही अपने क्षेत्र का नाम भी चमकाया है। लक्सर के भारुवाला गांव निवासी दिव्यांग प्रदीप कुमार ने चक्का फेंक प्रतियोगिता में पहला स्थान लेकर गोल्ड और गोला फेंक में दूसरा स्थान लेकर सिल्वर मेडल पाया है। जबकि लक्सर के ही दाबकी गांव निवासी दिव्यांग दिग्विजय सिंह ने बैडमिंटन और भाला फेंक दोनों प्रतियोगिताओं में दूसरा स्थान प्राप्त किया है। दिग्विजय को दो सिल्वर मेडल मिले हैं। दोनों खिलाड़ी इससे पहले भी कई प्रतियोगिताओं में गोल्ड व सिल्वर मेडल जीत चुके हैं।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
लक्सर के दो दिव्यांग खिलाडिय़ों को स्वर्ण व रजत पदक मिला
रुडकी – हाल ही में ऊधमसिंह नगर के रुद्रपुर में हुए खेल महाकुंभ 2019 में लक्सर के दो दिव्यांग खिलाडिय़ों ने भी अपना जलवा दिखाकर अपना और क्षेत्र का नाम रोशन किया है। इनमें से एक प्रतिभागी ने गोल्ड और एक सिल्वर जीता है तो दूसरे खिलाड़ी ने दो सिल्वर मेडल प्राप्त किए हैं। सरकार […]
