योगेश योगी देहरादून – जनपद हरिद्वार में ज़हरीली शराब कांड की जाँच के लिए गठित समिति के सदस्यों द्वारा आज उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष प्रेम चंद अग्रवाल को जाँच रिपोर्ट सौंपी गई । इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने समिति के सभी माननीय सदस्यों को तय समय पर जाँच रिपोर्ट सौंपने पर धन्यवाद व्यक्त किया।
अवगत करा दें कि विगत दिनों जनपद हरिद्वार में ज़हरीली शराब पीने से हुई मृत्युओं पर उत्तराखंड विधानसभा अध्यक्ष श्री प्रेमचंद अग्रवाल ने 12 फरवरी को सदन की पीठ से एक जाँच समिति गठित की थी जिसमें समिति के सभापति खजान दास एवं सुरेश राठौर, देशराज कर्णवाल, ममता राकेश, शक्तिलाल शाह, श्री राजकुमार, मुकेश कोली जी समिति के सदस्य थे। पीठ द्वारा समिति को इस सत्र के अंतिम उपवेशन से पूर्व ही अपना प्रतिवेदन सदन में प्रस्तुत करने के लिए कहा गया था। बता दें कि जाँच समिति की रिपोर्ट कल 22 फ़रवरी को सदन के पटल पर रखी जाएगी।
इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष को जाँच समिति की रिपोर्ट सौंपते समय खजान दास, श्राजकुमार,मुकेश कोली एवं ममता राकेश उपस्थित थे।
| ReplyForward |
