• Home  
  • मुनस्यारी और कैलास मानसरोवर यात्रा पथ पर बर्फबारी, पिथौरागढ़ में बारिश
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

मुनस्यारी और कैलास मानसरोवर यात्रा पथ पर बर्फबारी, पिथौरागढ़ में बारिश

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जनपद में बारिश जमकर बारिश हुई है। मुनस्यारी और कैलास मानसरोवर यात्रा पथ में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे थल मुनस्यारी सडक़ बंद हो गई है। मदकोट मुनस्यारी सडक़ में पेड़ गिर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसमें कई पर्यटक वाहन भी फंसे रहे। धारचूला में 35 एमएम से […]

पिथौरागढ़ – पिथौरागढ़ जनपद में बारिश जमकर बारिश हुई है। मुनस्यारी और कैलास मानसरोवर यात्रा पथ में जमकर बर्फबारी हुई है। इससे थल मुनस्यारी सडक़ बंद हो गई है। मदकोट मुनस्यारी सडक़ में पेड़ गिर जाने से वाहनों की आवाजाही ठप हो गई। इसमें कई पर्यटक वाहन भी फंसे रहे। धारचूला में 35 एमएम से अधिक बारिश होने से जनजीवन पटरी से उतर गया है।
मंगलवार को तडक़े से ही जनपद में बारिश हुई। मुनस्यारी में मौसम का 17 वीं बार हिमपात हुआ है। इससे हिमनगरी ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली है। बर्फबारी के बाद थल मुनस्यारी सडक़ कालामुनि से पातालथौड़ तक कई जगह बंद चल रही है। इस सडक़ में कई वाहन फंसे हुए हैं। मुनस्यारी को शेष जगत से जोडऩे वाले दूसरी प्रमुख सडक़ मुनस्यारी मदकोट में भी एक जगह पेड़ गिरने से वाहनों की आवाजाही प्रभावित रही। मुनस्यारी और उसके आसपास बर्फबारी के साथ 28 एमएम से अधिक बारिश हुई है। बारिश और बर्फबारी के बाद तापमान माइनस 5डिग्री पहुंच गया है। जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड का सामना करना पड़ रहा है। मानसरोवर यात्रा मार्ग में गुंजी से लगे क्षेत्रों में चार फीट से अधिक बर्फबारी हुई है। जनपद के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी व घाटी वाले क्षेत्रों में बारिश के बाद जिले में ठंड का असर बना हुआ है। इससे जन जीवन भी प्रभावित है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *