हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर, कटारपुर में देर रात गेंहू और गन्ने की फसलों को खाने आए हाथियों ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। फसलों की रखवाली कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खेतों से गंगा की ओर भगाया। किसानों ने हाथियों के खेतों में आने की सूचना वन प्रभाग को दी है। सूचना पर पहुंचे वनकर्मी रात भर गांव और गंगा के नजदीक गश्त पर डटे रहे।किसान जय वीर, निसार, रहमान, बबलू, सुनील, प्रदीप, रमेश, रामु, नितिन कुमार ने बताया दो दिनों से हाथियों ने गन्ने और गेंहू की लगभग 10 बीघा फसल को बर्बाद कर दिया है। किसानों का आरोप है कि समय पर सूचना के बाद देरी से वन कर्मी मौके पर पहुंचते हैं। तब तक हाथी फसल को बर्बाद कर चुके होते हैं। ग्राम प्रधान नूतन कुमार का कहना है कि हाथियों के आतंक से किसान परेशान हैं। सरकार को किसानों की इस समस्या को दूर करना चाहिए। उप वन क्षेत्र अधिकारी गजेंद्र सिंह ने बताया देर रात ही वनकर्मी मौके पर पहुंचे थे। मौके पर जाकर जानकारी ली गई है। किसानों को बर्बाद फसलों का मुआवजा दिया जाएगा।
हरिद्वार – पथरी क्षेत्र के गांव बिशनपुर, कटारपुर में देर रात गेंहू और गन्ने की फसलों को खाने आए हाथियों ने खेतों में जमकर उत्पात मचाया। फसलों की रखवाली कर रहे किसानों ने कड़ी मशक्कत के बाद हाथियों को खेतों से गंगा की ओर भगाया। किसानों ने हाथियों के खेतों में आने की सूचना वन […]
