• Home  
  • कनखल से अपहृत छात्रा को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कनखल से अपहृत छात्रा को किया बरामद, आरोपी गिरफ्तार

हरिद्वार- कनखल हजारीबाग से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बहादराबाद निवासी एक युवक के घर से बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को हजारीबाग में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का […]

हरिद्वार- कनखल हजारीबाग से अपहृत छात्रा को पुलिस ने बहादराबाद निवासी एक युवक के घर से बरामद कर लिया है। शनिवार को पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है, वहीं छात्रा को मेडिकल परीक्षण कराने के लिए अस्पताल भेज दिया गया।पुलिस के मुताबिक 19 फरवरी को हजारीबाग में रहने वाली एक नाबालिग छात्रा का अपहरण हो गया था। परिजनों ने शिकायत देकर आरोप लगाया था कि एक युवक अपहरण कर उसे ले गया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। मोबाइल फोन के आधार पर आरोपी युवक की लोकेशन पुलिस को बहादराबाद में मिली। कार्यवाहक थाना अध्यक्ष नागेंद्र घिल्डियाल ने अपनी टीम के साथ बहादराबाद में दबिश दी और आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी युवक के पास से पुलिस ने छात्रा को बरामद कर लिया। आरोपी ने पूछताछ में अपना नाम अनुज पुत्र नवनीत निवासी बहादराबाद बताया है। बता दें कि छात्रा 12वीं कक्षा की पढ़ाई कर रही है। जबकि आरोपी एक फैक्ट्री में काम करता था बीते दिनों ही आरोपी युवक ने फैक्ट्री में काम छोड़ा था। कार्यवाहक थाना प्रभारी नागेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि छात्रा को मजिस्ट्रेट के समक्ष बयान दर्ज कराने के बाद परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *