हरिद्वार – दो दोस्तों ने मिलकर जगजीतपुर स्थित बाग में युवती से गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर कनखल पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को रंजिशन मान रही है। मामला 29 दिसंबर वर्ष 2018 का है जब नगर कोतवाली के मायापुर क्षेत्र निवासी युवती अपने दो परिचित युवकों के साथ कनखल जगजीतपुर आई थी। आरोप है कि दोनों दोस्त युवती को जगजीतपुर स्थित एक भाग में ले गए। जहां उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। आरोप है कि दोनों युवक युवती को बहला-फुसलाकर बाग में ले गए थे और मारपीट करने के बाद उसके साथ दोनों ने गैंगरेप किया। युवती ने इसकी शिकायत कनखल पुलिस को दी तो पुलिस ने मामले को रफा-दफा कर दिया। जिसके बाद युवती ने कोर्ट का सहारा लिया। शुक्रवार रात कनखल पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज किया कर लिया है। कार्यवाहक थाना प्रभारी नागेंद्र घिल्डियाल ने बताया कि सोनू और नरेश निवासीगण जगजीतपुर कनखल के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी आपस में दोस्त बताए जा रहे हैं।मामले को संदिग्ध मान रही पुलिसपुलिस मामले को संदिग्ध मान कर चल रही है। पुलिस का मानना है कि युवती ने जिस बाग की घटना बताई है वहां पर दिनदहाड़े इस तरह की घटना को अंजाम देना मुश्किल है। हालांकि पुलिस ने कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। यह भी सामने आ रहा है कि युवती और युवकों की आपस में रंजिश चल रही है।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बाग में ले जाकर युवती के साथ दो दोस्तों ने किया गैंगरेप
हरिद्वार – दो दोस्तों ने मिलकर जगजीतपुर स्थित बाग में युवती से गैंगरेप किया। कोर्ट के आदेश पर कनखल पुलिस ने दो दोस्तों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले को रंजिशन मान रही है। मामला 29 दिसंबर वर्ष 2018 का है जब नगर कोतवाली के मायापुर क्षेत्र निवासी युवती अपने दो परिचित […]
