Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • बाबा भूमानन्द इण्टर कालेज के छात्राओ ने शांति यात्रा के जरिए दी शहीदों को श्रद्धांजलि
- उत्तर प्रदेश - ट्रैंडिंग न्यूज़

बाबा भूमानन्द इण्टर कालेज के छात्राओ ने शांति यात्रा के जरिए दी शहीदों को श्रद्धांजलि

हमीरपुर – बाबा भूमानन्द इण्टर कालेज के छात्राओ ने यात्रा निकालकर  वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि हेतु शान्ति यात्रा निकाली । सभी  छात्राओ ने भारत माता की जय वन्दे मातरम देश के वीर शहीदों की जय आदि देश भक्ति नारे लगाये। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और पत्योरा हमीरपुर में भी शोक छाया […]

हमीरपुर – बाबा भूमानन्द इण्टर कालेज के छात्राओ ने यात्रा निकालकर  वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धाजंलि हेतु शान्ति यात्रा निकाली । सभी  छात्राओ ने भारत माता की जय वन्दे मातरम देश के वीर शहीदों की जय आदि देश भक्ति नारे लगाये। पूरा देश शोक में डूबा हुआ है और पत्योरा हमीरपुर में भी शोक छाया हुआ है। इस रैली से जनपद हमीरपुर व आस.पास के क्षेत्र की जनता के समक्ष देश पर न्यौछावर होने वाले वीर सपूतों की कुर्बानी तथा आतंकवाद देश को सबक सिखाने का एक मकसद सामने आया है। जहाँ पर संस्थान के छात्र.छात्राओं ने देशभक्ति कार्यक्रम प्रस्तुत करते हुए देश के वीर शहीदों को श्रद्धाजंलि दी। यात्रा में उपस्थित सभी छात्र.छात्राओं तथा विद्यालय के अन्य टीचर गण पहुँचे कि सरकार को कम समय के अन्दर.अन्दर आतंकवादी देश को करारा जवाब देना चाहिए । शत्रु देश षडयन्त्र कर हमारे राष्ट्र को हमारे वीर सैनिको को हमारे देश के स्वाभिमान को नुकसान पहुँचा रहे है। जिससे हमारे देश की छवि धूमिल हो रही है।  इस दौरान  कॉलेज  के  प्रधानाचार्या भूपेन्द्र कुमार . कोलेज इंचार्ज सुमित गौतम अध्यापक वीरेन्द्र सोनकर, रामौतार, हर्षित गौतम, राहुल, आलोक, अध्यापिका  अर्चना , संगीता निषाद, कल्पना एवं समस्त छात्र.छात्रा उपस्थित रहें।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *