• Home  
  • द केरल स्टोरी 2 ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट
- ट्रैंडिंग न्यूज़

द केरल स्टोरी 2 ने तीसरे संडे मचा दिया गदर, धुआंधार छापे नोट

द केरल स्टोरी 2Ó में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. काफी विवादों और काफी कानूनी पचड़े में फंसने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है.. यहां तक कि अपने तीसरे वीकेंड पर भी ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफ़िस […]

द केरल स्टोरी 2Ó में उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा और अदिति भाटिया ने लीड रोल प्ले किया है. काफी विवादों और काफी कानूनी पचड़े में फंसने के बाद सिनेमाघरों में रिलीज हुई इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार परफॉर्म किया है.. यहां तक कि अपने तीसरे वीकेंड पर भी ये फिल्म इंडियन बॉक्स ऑफ़िस पर छाई रही. चलिए यहां जानते हैं इस फिल्म ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे कितना कारोबार किया है?
द केरल स्टोरी 2Ó  को क्रिटिक्स से मिले जुले रिव्यू मिले थे लेकिन ये दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही और इसी के साथ ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से डटी हुई है. इसने जहां पहले हफ्ते में 23.28 करोड़ का शानदार कलेक्शन किया था तो वहीं दूसरे वीकेंड में इस फिल्म की कमाई 17.07 करोड़ रुपये रही. इसके बाद तीसरे शुक्रवार यानी 15वें दिन इसने 1.50 करोड़ रुपये कमाए. वहीं तीसरे शनिवार, यानी 16वें दिन अच्छी बढ़त हासिल करते हुए इस फिल्म का कलेक्शन 2.75 करोड़ रुपये रहा.  इस बढ़त की बदौलत, फ़िल्म ने 50त्न रिटर्न ऑन इन्वेस्टमेंट का मील का पत्थर पार कर लिया, और ऐसा करने वाली यह 2026 की पहली बॉलीवुड फ़िल्म बन गई हैं
अब सैकनिल्क की अर्ली ट्रेंड रिपोर्ट के मुताबिक द केरल स्टोरी 2Ó  ने रिलीज के 17वें दिन यानी तीसरे संडे को 2.78 करोड़ की कमाई कर ली. इसी के साथ इस फिल्म का 17 दिनों का टोटल कलेक्शन अब 47.38 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं द केरल स्टोरी 2Ó  की ग्रॉस कमाई 52.04 करोड़ रुपये हो गई है.
द केरल स्टोरी 2Ó बॉक्स ऑफिस पर धमाका कर रही है. रिलीज के तीसरे संडे को इसने बॉक्स ऑफिस ही लूट लिया. इसका टोटल कलेक्शन अब 47.38 करोड़ हो चुका है. फिल्म की कमाई की रफ्तार देखते हुए उम्मीद है कि ये तीसरे मंडे या तीसरे मंगलवार को 50 करोड़ का आंकड़ा पार कर लेगी.  
द केरल स्टोरी 2 का निर्देशन कामाख्या नारायण सिंह ने किया है और इसे विपुल अमृतलाल शाह ने सनसाइन पिक्चर्स के बैनर तले प्रोड्यूस किया है. यह फिल्म 27 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी. इसमें सुमित गहलवात, अर्जन सिंह औजला, युक्ताम खोलसा और अलका अमीन ने भी अहम भूमिकाएं निभाई हैं.

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *