• Home  
  • ‘बॉर्डर-2’ रिलीज के साथ सनी देओल ने दिखाया पर्दे के पीछे का जज़्बा
- ट्रैंडिंग न्यूज़ - फोटो गैलरी

‘बॉर्डर-2’ रिलीज के साथ सनी देओल ने दिखाया पर्दे के पीछे का जज़्बा

मुंबई।देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के मौके पर अभिनेता सनी देओल ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी एक खास झलक साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान के […]

मुंबई।
देशभक्ति और एक्शन से भरपूर फिल्म ‘बॉर्डर-2’ आखिरकार 23 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। रिलीज के मौके पर अभिनेता सनी देओल ने फैंस के साथ फिल्म से जुड़ी एक खास झलक साझा की है, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। यह वीडियो फिल्म की शूटिंग के दौरान के उन पलों को दिखाता है, जिन्हें दर्शक आमतौर पर पर्दे पर नहीं देख पाते।

सनी देओल द्वारा शेयर किया गया यह वीडियो उनके किरदार फतेह सिंह कलेर के निर्माण की पूरी यात्रा को सामने लाता है। वीडियो की शुरुआत मेकअप रूम से होती है, जहां उन्हें पारंपरिक पगड़ी पहनाई जा रही है और उनका लुक तैयार किया जा रहा है। इसके बाद कैमरा सीधे फिल्म के भव्य सेट्स और दमदार एक्शन सीक्वेंस की ओर बढ़ता है।

वीडियो में सनी देओल पूरी तरह एक्शन अवतार में नजर आते हैं। हाथ में बंदूक, चेहरे पर दृढ़ संकल्प और सामने दुश्मन—इन दृश्यों से साफ झलकता है कि फिल्म को बड़े पैमाने पर और गहन तैयारी के साथ शूट किया गया है। खास बात यह है कि सनी देओल सिर्फ कैमरे के सामने ही नहीं, बल्कि कैमरे के पीछे भी सक्रिय दिखते हैं। कई मौकों पर वह सीन को समझाते हुए और टीम को गाइड करते नजर आते हैं, जो उनके अनुभव और नेतृत्व को दर्शाता है।

वीडियो का सबसे भावुक हिस्सा तब आता है, जब शूटिंग पूरी होने के बाद सनी देओल पूरी टीम को संबोधित करते हैं। उनकी यह स्पीच फिल्म से जुड़ी मेहनत, यादों और भावनाओं को बयां करती है, जिसने फैंस को भी भावुक कर दिया।

वीडियो के साथ सनी देओल ने लिखा, “शुक्रवार से बॉर्डर-2 आप सब की है। उससे पहले मेरे बॉर्डर-2 के सफर की कुछ झलकियां।”
गौरतलब है कि ‘बॉर्डर’ में मेजर कुलदीप सिंह चांदपुरी का उनका किरदार आज भी दर्शकों के दिलों में बसा हुआ है। हालांकि ‘बॉर्डर-2’ में वह एक बिल्कुल नए किरदार फतेह सिंह कलेर के रूप में नजर आ रहे हैं, जो उनके पिछले रोल से पूरी तरह अलग है।

फिल्म में सनी देओल के साथ वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी भी अहम भूमिकाओं में दिखाई देंगे। ‘बॉर्डर-2’ को सेंसर बोर्ड से यू/ए 13+ सर्टिफिकेट मिला है और इसे बिना किसी कट के रिलीज किया गया है।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *