Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • जय हिन्द, भारत माता की जय के नारों से गूंजा उत्तरी हरिद्वार
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

जय हिन्द, भारत माता की जय के नारों से गूंजा उत्तरी हरिद्वार

हरिद्वार – भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों पर भारी बमबारी व आतंकी नेटवर्क को नेस्तानबूद करने की खबर मिलते ही तीर्थनगरी हरिद्वार में उत्साह व्याप्त हो गया। गौरतलब है कि आतंकी संगठनों के हमलों में शहीद हुए उत्तराखण्ड के अधिकांश सैनिकों के शव अंतिम संस्कार के लिए उत्तरी हरिद्वार स्थित श्मशान […]

हरिद्वार – भारतीय वायुसेना द्वारा पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर स्थित आतंकी ठिकानों पर भारी बमबारी व आतंकी नेटवर्क को नेस्तानबूद करने की खबर मिलते ही तीर्थनगरी हरिद्वार में उत्साह व्याप्त हो गया। गौरतलब है कि आतंकी संगठनों के हमलों में शहीद हुए उत्तराखण्ड के अधिकांश सैनिकों के शव अंतिम संस्कार के लिए उत्तरी हरिद्वार स्थित श्मशान पर निरन्तर लाये जा रहे थे। जिससे तीर्थनगरी हरिद्वार विशेषकर उत्तरी हरिद्वार में शोक का माहौल व्याप्त था। प्रात:काल भारतीय वायुसेना के पाक अधिकृत कश्मीर में बमबारी का समाचार मिलते ही उत्तरी हरिद्वार के नागरिक व भाजपा कार्यकत्र्ता सडक़ों पर उतर आये। वरिष्ठ समाजसेवी डॉ. श्यामलाल पुरी, पूर्व सभासद डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल, पार्षद अनिरूद्ध भाटी, विनित जौली, विदित शर्मा, अयोध्या धाम के संचालक राजकुमार दास, व्यापारी नेता संदीप गोस्वामी, गुलशन भसीन, महाराज कृष्ण सेठ के नेतृत्व में भाजपा कार्यकत्र्ताओं ने हाथों में तिरंगे लेकर प्रभात फेरी निकालते हुए भारत माता की जय व जय हिन्द के नारों से पूरे क्षेत्र को गुंजायमान करते हुए वीर शहीदों की शहादत को नमन किया वहीं वायु सैनिकों की वीरता को सलाम किया तथा मिष्ठान वितरित कर अपनी खुशी का इजहार किया। इस मौके पर पार्षद अनिरूद्ध भाटी ने कहा कि उत्तराखण्ड वीरों की भूमि है, यहां के वीर-जवानों ने अपनी शहादत देकर देश की एकता, अखण्डता को सुरक्षित रखा है। उत्तरी हरिद्वार का श्मशान घाट व उत्तरी हरिद्वार के नागरिक शहीदों के अंतिम संस्कार के साक्षी होने के चलते शोकाकुल थे। सभी क्षेत्रवासियों को ऐसा लगता था कि उनके परिवार का ही कोई सदस्य शहीद हुआ है। पुलवामा हमले के 12 दिनों के भीतर ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय वायुसेना ने अपने पराक्रम से आतंकी ठिकानों को तबाह कर देशवासियों का सर गर्व से ऊंचा कर दिया है। डॉ. प्रेमप्रकाश सतलेवाल व महाराज कृष्ण सेठ ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने पाकिस्तान सरकार व आतंकी संगठनों को करारा सबक सिखाया है। पुलवामा हमले के पश्चात शोक में डूबे समूचे देश को आज वायुसेना के इस साहसिक कार्य ने जोश से सराबोर कर दिया है। पार्षद विनित जोली व विदित शर्मा ने कहा कि नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में जिस प्रकार हमारी वायुसेना ने आतंकी संगठनों के ठिकानों को तबाह करते हुए पाकिस्तान सरकार को करारा संदेश दिया है उससे सबक लेते हुए पाकिस्तान सरकार को अपनी आतंक परस्त नीतियों पर लगाम कसनी चाहिए। वरिष्ठ भाजपा नेत्री कलावती बत्रा व सुमन बब्बर ने कहा कि भारतीय वायुसेना ने देश की मातृ शक्ति को गौरव बढ़ा दिया है। वीर सैनिकों को जन्म देने वाली माताओं के दिलों में आज इस हमले के पश्चात ठण्डक पड़ी होगी जिनके पुत्रों ने देश की रक्षा के लिए अपने प्राण गंवाये हैं।
इस अवसर पर जोश से भरे युवा, वृद्ध व संतजनों ने जय हिन्द का उद्घोष कर प्रभात फेरी का आयोजन करते हुए मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर मुख्य रूप से दीप तिवारी, महंत राजकुमार दास, अनिल भारद्वाज, मुकेश अरोड़ा, अशोक गिरि, रूपेश शर्मा, प्रदीप शर्मा, सोनू पंडित, गुलशन भसीन, डॉ. प्रतीक सतलेवाल, दीपांशु विद्यार्थी, ठेकेदार जोगेन्द्र सिंह, अनिल प्रजापति, गगन यादव, चांद गिरि, अनुपम त्यागी, संतोष कुमार, राजेश सारस्वत, आदित्य यादव, विक्की राणा, सुखेन्द्र तोमर, नाथीराम प्रजापति, विक्की प्रजापति समेत अनेक क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *