सहारनपुर – सहारनपुर अम्बाला रोड ’खटाना निवास’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में लोक संसद के राष्ट्रीय सलाहकार कपिल बर्मन ने प्रेस को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोक संसद एक राष्ट्रीय स्तर पर गठित एक सामाजिक सगंठन है जिसका मुख्य उदेश्य भारत के सविधान में नागरिको को प्राप्त अधिकारों की जानकारी छोटी छोटी नुक्क्ड सभाओ के जरिये देना तथा अधिकारो की रक्षा एंव सुरक्षा के लिये सघर्ष करना है। सगठन मीडिया के माध्यम से प्रचार प्रसार करके तथा धरना प्रर्दशन या उच्च अधिकारीयो के सज्ञांन में मामलो की जानकारी देकर तथा कोर्ट के माध्यम से भी नागरिको के अधिकार वचाने का काम लोंक संसद करती है। श्री बर्मन ने कहा की जिस सरकार मे उसका विपक्ष मजबूत कर्तव्य निष्ट एंव ईमानदार होता है वो सरकार लापरवाह,तानाशाह, और भ्रष्ट नही हो सकती। लोक संसद का मानना है कि हम प्रधानमंत्री,मुख्यमंत्री, प्रमुख सचिव,या निदेशालय स्तर पर बैठे लोगो को भ्रष्ट कहने का अधिकार जब तक नही है, जब तक की हम अपनी खुद के आस पास की व्यवस्थाओ को ठीक नही कर लेते। या ये कहिये की संासद और विधायक सरकार का ईमानदार विपक्ष बने या ना बने एक नागरिक को अपने स्तर की ईकाईयो में ईमानदार विपक्ष की भूमिका निभानी होगीे। भारत की सबसे छोटी ईकाई है ग्राम सभा उसके बाद न्याय पंचायत, ब्लाक समिति, जिला पंचायत, शहरी क्षेत्रो में नगर पंचायत, नगर पालिका, नगर निगम है। तथा अधिकारिक स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी ,ऐनम,आशा,आंगनवाडी,पटवारी से लेकर जिला विकास अधिकारी ,जिला शिक्षा अधिकारी, मुख्य चिकित्सा अधिकारी, पंचायती राज अधिकारी, नगर आयुक्त, और जिला अधिकारी तक स्तर के जनप्रतिनिधियो एंव अधिकारीयो के विपक्ष की भूमिका एंक आम नागरिक भी निभा सकता है। नागरिक को जहा भी भ्रष्टाचार या किसी प्रकार की लापरवाही दिखे वहा तुरन्त सम्बधित जनप्रतिनिधि या अधिकारी को पत्र के माध्यम से सुचित करें कार्यावाही ना होने की दिशा में उसके विरूद्व उचित निर्णय ले। प्रेस को सम्बोधित करते हुये लोक संसद के प्रदेश महासचिव डा0 विकेश चैधरी ने कहा कि लोकतन्त्र में सरकार जनता की जनता के द्वारा जनता के लिये बनाई जाती है। ग्राम विकास ही भारत का विकास है जमीनी स्तर पर जनप्रतिनिधियो एंव अधिकारीयो की लापरवाही व भष्ट्राचार को किसी भी सुरत में सहन नही किया जायेगा। सहारनपुर जनपद देश की इन लचर व्यवस्थओ को सुधारने वाला पहला जनपद बनेगा। तथा हम पूरे देश व दुनिया के लिये एक मिसाल प्रस्तुत करेगे।
इसी क्रम में लोक संसद के राष्ट्रीय प्रवक्ता संजय खटाना ने बताया की लोक संसद नें प्रथम चरण मे ग्राम विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य, स्पेशल कम्पोनेट प्लान,सविधान प्रदत्त ,मौलिक अधिकार एंव मानवाधिकार, इन पांच बिन्दूओ पर काम शुरू किया है। जिसमे समाज कल्याण के जनपद स्तर के अधिकारीयो से लेकर निदेशको, आयुक्तो, प्रमुख सचिव एंव सम्बधित मत्री,मुख्यमंत्री व राज्यपाल को प्रार्थना पत्र भेजा है। जिसमें तीन माह का समय देकर चेतावनी दी गई है कि तीन माह के अन्दर अन्दर ग्राम सभा, नगर पंचायत सहित शिक्षा,स्वास्थ्य विभाग में मौजूद भ्रष्टाचार लापरवाही, या अन्य किसी प्रकार की समस्याओ को तीन माह के अन्दर सुधारने का काम करे अन्यथा लांेक संसद धरना प्रदर्शन, उच्चाधिकारीयो से शिकायत के साथ साथ माननीय न्यायलय का भी दरवाजा खटखटायेगी। किसी भी सुरत में ग्राम सभा से लेकर जिला पंचायत और पटवारी से लेकर जिला अधिकारी तक भ्रष्टाचार व लापरवाही नही करने दी जायेगी। प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से डा0 विकेश चैधरी,संजय खटाना, कपिल वर्मन,ताराचन्द जाटव, वी0एल0 छापरवाल, अफजल चैधरी, अजय खटाना, डा0 पंकज, विजय गंगोली,नितिन अहमदपुर, मनीष रणदेई, अमीत बहादरपुर,नसीम जोगी,राव इमरान,अहबाब,सलमान,परवीन,अमीत,भुपेन्द्र
इरफान .आदि मौजूद रहें।
- उत्तर प्रदेश
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
विपक्ष ईमानदार,तो सत्ता बेईमान नही हो सकती — बर्मन
सहारनपुर – सहारनपुर अम्बाला रोड ’खटाना निवास’ पर आयोजित प्रेस वार्ता में लोक संसद के राष्ट्रीय सलाहकार कपिल बर्मन ने प्रेस को सम्बोधित करते हुये कहा कि लोक संसद एक राष्ट्रीय स्तर पर गठित एक सामाजिक सगंठन है जिसका मुख्य उदेश्य भारत के सविधान में नागरिको को प्राप्त अधिकारों की जानकारी छोटी छोटी नुक्क्ड सभाओ […]
