Quick Links:
Wednesday, 12 August 2026
  • Home  
  • कांग्रेस मायापुर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

कांग्रेस मायापुर ब्लॉक कार्यकारिणी का विस्तार किया

हरिद्वार – महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। प्रैसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मठ ईमानदार पार्टी हित […]

हरिद्वार – महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार के ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया। प्रैसवार्ता में पत्रकारों को जानकारी देते हुए महानगर अध्यक्ष संजय अग्रवाल ने कहा कि लोकसभा चुनाव के मद्देनजर मायापुर ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप द्वारा अपनी कार्यकारिणी का विस्तार किया गया है। उन्होंने कहा कि कर्मठ ईमानदार पार्टी हित में अपना योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं को तरजीह देते हुए शामिल किया गया है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को प्रचारित प्रसारित करने में मायापुर ब्लॉक के पदाधिकारी मिलजुल कर प्रयास करेंगे। जनहित के मुद्दों को हल कराने के प्रयास भी किए जाएंगे। ब्लॉक व बूथ स्तर पर पार्टी को मजबूत करने में युवाओं की अग्रणी भूमिका सुनिश्चित की जा रही है। ब्लॉक अध्यक्ष रवि कश्यप ने कहा कि जन समस्याओं के निराकरण को लेकर समय समय पर प्रयास किए जा रहे हैं। भाजपा की जनविरोधी नीतियों का भी खुलकर विरोध किया जाता रहा है। ब्लॉक एवं बूथ स्तर को मजबूत करने के उद्देश्य से ही पदों पर कमान सौंपी गयी है। लोकसभा चुनाव में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका को पार्टी हित में निभाएगा। उन्होंने बताया कि वरिष्ठ उपाध्यक्ष गुरूचमन, राजीव वर्ग एवं उपाध्यक्ष संदीप कुमार, महेश वैश्य, हिमांशु, निर्मला देवी, एकलव्य गोस्वामी, महामंत्री तुषार कपिल, रजत जैन, प्रशांत शर्मा, अनुज महेश्वरी, कोषाध्यक्ष मोहन उपाध्याय एवं सचिव की कमान हेमंत लोधी, अंकुर सक्सेना, विशाल निषाद, देव रतूड़ी, दीपक चैहान, सोनिया शर्मा, अभिषेक शर्मा, भूषण ध्यानी, सन्नी मल्होत्रा, अंजु कुमारी, रोहित नेगी को पद सौंपे गए हैं। कनखल ब्लॉक अध्यक्ष शुभम अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में निर्णायक भूमिका निभाएगी। लोकसभा चुनाव में पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने का काम किया जाएगा। मूलभूत सुविधाओं के अलावा उत्तरी हरिद्वार में अस्पताल निर्माण की मांग को भी तेजी से दोहराया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *