हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत ने सोमवार को जीजीआईसी चोरगलिया में कक्षा 11 और 12 में पढऩे वाली छात्राओं को दसवीं पास नौकरियों की विज्ञप्ति के संदर्भ में जागरूक किया। साथ ही विभिन्न विभागों की नौकरियों की विज्ञप्तियों की जानकारी देने के साथ ही मॉडल प्रश्न पत्र को छात्राओं द्वारा हल करवाया।
कार्यक्रम के पश्चात छात्राओं को जनरल नॉलेज की किताब, अंग्रेजी व्याकरण की किताब, इंग्लिश स्पीकिंग कोर्स की किताब, डिक्शनरी व अन्य प्रतियोगी पुस्तकें भी बांटीं। कार्यक्रम का उद्देश्य छात्राओं को सरकारी नौकरी की विज्ञप्ति के बारे में जानकारी देना और उनको अपने पैरों पर खड़े होने के लिए प्रेरित करना था। प्रदेश में सीआरपीएफ, सीआईएसफ और आइटीबीपी के कार्यालय है, इन तीनों सुरक्षा के अंगों की नौकरी की जानकारी छात्राओं को दी। कार्यक्रम में अजय शर्मा, कपिल पांडे, ललित यादव आदि मौजूद थे।
हल्द्वानी। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत के बेटे आनंद रावत ने सोमवार को जीजीआईसी चोरगलिया में कक्षा 11 और 12 में पढऩे वाली छात्राओं को दसवीं पास नौकरियों की विज्ञप्ति के संदर्भ में जागरूक किया। साथ ही विभिन्न विभागों की नौकरियों की विज्ञप्तियों की जानकारी देने के साथ ही मॉडल प्रश्न पत्र को छात्राओं द्वारा हल […]
