हरिद्वार – बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश संयोजक भंवर सिंह के नेतृत्व में सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर मैजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन में आर्थिक आधार पर दिए गए आरक्षण को समाप्त करने। ईवीएम के स्थान पर बैलेट से चुनाव कराने, पुलवामा के शहीदों के परिजनों को 1-1 करोड़ की आर्थिक सहायता, सरकारी नौकरी, आवास आदि की सुविधा दिए जाने, पेंशन दिए जाने, 13 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली का समाप्त कर 200 प्वाइंट रोस्टर प्रणाली लागू करने, जातिगत गिनती कर शत प्रतिशत आरक्षण लागू करने, निजी क्षेत्र में आरक्षण लागू करने, आदिवासियों को जल, जंगल, जमीन के उपयोग का हक देने, सफाई कार्य में ठेका प्रथा समाप्त करने, मृत घोषित किए गए चतुर्थ श्रेणी के पदों को पुर्नजीवित करने तथा जहरीली शराब से मारे गए लोगों को उचित मुआवजा देने आदि मांगे शामिल की गयी हैं।
इस दौरान भंवर सिंह ने कहा कि देश में लगातार संविधान विरोधी कार्य हो रहे हैं। दिल्ली में संविधान जलाया गया। इस पर सरकार के अलावा संविधान प्रदत्त आरक्षण के सहारे विधायक व लोकसभा सदस्य बने एससी, एसटी वर्ग के 131 सांसद तथा 500 विधायक भी चुप्पी साधे रहे। संविधान के विपरीत आर्थिक आधार पर आरक्षण लागू कर दिया गया। पेपर टेऊल की गिनती करने के सुप्रीम कोर्ट के आदेश को लागू नहीं किया जा रहा है। सफाई कार्य में ठेका प्रथा लागू कर सफाईकर्मी वर्ग के साथ भारी अन्याय किया जा रहा है। धार्मिक अल्पसंख्यकों के मौलिक अधिकारों का हनन किया जा रहा है। सरकार की जनविरोधी नीतियों को लेकर देश भर के बहुजन समाज में रोष बना हुआ है। इस अवसर पर भानपाल सिंह रवि, ललित रानी, संजय, नरेश प्रधान, सचिन पिहवाल, सुरेद्र मास्टर, रफल पाल, पुरूषोत्तम नंद, आरती डॉन, राजाराम तिलक, सुमनलता, ललिता रानी, गुलफशां, पुष्पा तारावती, रेशमा, सरोज, सुमन, सविता देवी, प्रेमो देवी, प्रमिला, बबीता, कौशल, गजाला, केमता आदि शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने किया सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन
हरिद्वार – बहुजन क्रांति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वान पर प्रदेश संयोजक भंवर सिंह के नेतृत्व में सरकार पर जनविरोधी नीतियां अपनाने का आरोप लगाते हुए सिटी मैजिस्ट्रेट कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान नगर मैजिस्ट्रेट के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम एक 12 सूत्रीय ज्ञापन भी प्रेषित किया गया। ज्ञापन में […]
