हरिद्वार – भाजयुमो सप्तऋषि मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शनिवार को होने वाली बाईक रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के तीनों मण्डल संयुक्त रूप से बाईक रैली में शिरकत करेंगे। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता अधिक से अधिक संख्या में रैली में सम्मिलित हों। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूर्व में ही निर्देशित किया जा चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली में हरी झण्डी दिखाकर दिल्ली से रैली की शुरूआत करेंगे। हरिद्वार विधानसभा में रैली के संयोजक शहरी विकास मंत्री मदन कौशिक हरी झण्डी दिखाकर रैली को रवाना करेंगे। रैली हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के सभी क्षेत्रों का भ्रमण करते हुए कनखल देशरक्षक चैराहे पर समाप्त होगी। रैली के सहसंयोजक किशन बजाज एवं मुकेश पुरी ने कहा कि यह बाईक रैली देश के वीर शहीदों को समर्पित की जा रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा पार्टी की विचारधाराओं को जन जन तक पहुंचाने में प्रत्येक कार्यकर्ता अपनी भूमिका सुनिश्चित करें। युवाओं मे ंदेश भक्ति का जज्बा पैदा करने के लिए देश के प्रधानमंत्री अपनी ओजस्वी विचारधाराओं से समय समय पर युवाओं का मार्गदर्शन कर रहे हैं। बाईक रैली को लेकर सप्तऋषि मण्डल के कार्यकर्ता जोरोशोरो से अपनी तैयारियों में जुटे हुए हैं। बैठक में संगीत मदान, सुमित बंसल, प्रदीप त्यागी, नीरज कुमार, विकास, राजू, नीरज पाल, भरत नंदा, राघव, दीपक चैहान, आयुश पंडित, आदित्य कौशिक, दिवाकर तोमर, अंकुर साहू, राजीव वर्मा, अश्विनी कुमार, राजकुमार मिश्रा, विशाल गोस्वामी, अर्चित चैहान, रवि चैहान, वत्सल पाल वासु, शिवम ठाकुर आदि मौजूद रहे।
हरिद्वार – भाजयुमो सप्तऋषि मण्डल के कार्यकर्ताओं ने बैठक कर शनिवार को होने वाली बाईक रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विचार विमर्श किया। अग्रसेन धर्मशाला में आयोजित बैठक को संबोधित करते हुए महामंत्री चंद्रकांत पाण्डे ने कहा कि हरिद्वार विधानसभा क्षेत्र के तीनों मण्डल संयुक्त रूप से बाईक रैली में शिरकत करेंगे। […]
