• Home  
  • धारा 370 हटाने व जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को धरना शुरू
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

धारा 370 हटाने व जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने को धरना शुरू

हरिद्वार – जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने व जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के तत्वावधान में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया है। धरने को श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के अलावा कई अन्य सामाजिक संगठनों […]

हरिद्वार – जम्मू कश्मीर से धारा 370 समाप्त करने व जनसंख्या नियंत्रण कानून लागू करने की मांग को लेकर प्राचीन अवधूत मण्डल आश्रम के परमाध्यक्ष स्वामी रूपेंद्र प्रकाश के तत्वावधान में तीन दिवसीय सांकेतिक धरना शुरू किया गया है। धरने को श्री ब्राह्मण सभा के अध्यक्ष पंडित अधीर कौशिक के अलावा कई अन्य सामाजिक संगठनों व भाजपा कार्यकर्ताओं ने समर्थन दिया है। इस अवसर पर स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि आतंकवाद समाज के लिए नासूर बन गया है। आतंकवाद का खात्मा होना जरूरी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार कश्मीर से धारा 370 को समाप्त कर हिन्दुओं को कश्मीर में उनके अधिकारों को देने का काम करे। साथ ही जनसंख्या नियंत्रण कानून अतिशीघ्र लागू होना चाहिए। बढ़ती जनसंख्या देश के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही है। रूपेंद्र प्रकाश ने कहा कि लगातार हिन्दुओं की घटती संख्या के कारण देश भर में हिन्दू उत्पीडऩ की घटनाएं भी बढ़ रही हैं। जनसंख्या नियंत्रण कानून कड़ाई से लागू होना चाहिए। कानून लागू होगा तो देश विकास की और बढ़ेगा। जनसंख्या बढऩे से संसाधनों की लगातार कमी हो रही है। पर्यावरण भी प्रभावित हो रहा है। म.म.स्वामी कपिल मुनि महाराज व श्रीमहंत विनोद गिरी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आतंकवादियों का तो इलाज कर रहे हैं। उन्हें जल्द से जल्द कश्मीर में लागू धारा 370 को भी समाप्त करना चाहिए। कश्मीर से पलायन कर चुके हिन्दुओं को वापस बसाया जाए। इससे जहां जनसंख्या संतुलन बनेगा वहीं आतंकवाद पर लगाम लगाने में भी आसानी होगी। बाबा हठयोगी व पडित अधीर कौशिक ने कहा कि आतंकवाद पर लगाम लगाने के लिए कश्मीर से धारा 370 की समाप्ति वक्त की मांग है। आतंकवाद को संरक्षण दे रहे पाकिस्तान को करारा सबक सिखाना जरूरी है। इसके लिए सरकार को कठोर से कठोर कदम उठाने से पीछे नहीं हटना चाहिए। इस अवसर पर हरजीत सिंह, भगवानदास संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य भोला झा, स्वामी ब्रह्मदास महाराज, रामदास महाराज, नितिन चैहान, अनिल शर्मा, ऋचा, मंजू आदि प्रमुख रूप से मौजूद रहे। स्वामी रूपेंद्र प्रकाश ने बताया कि तीन दिन तक चलने वाले सांकेतिक धरने की समाप्ति पर 3 मार्च को शहीदों की स्मृति में रक्तदान शिविर का आयोजन भी किया जाएगा।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *