हरिद्वार – प्रधानमंत्री श्रमयोगी-मानधन योजना के तहत असंगठित क्षेत्र के रेडी पटरी, रिक्शा चालक, ड्राइवर, भट्टा मजदूर इत्यादि मजदूरों को लाभ दिलाने के उद्देश्य से उप-श्रम आयुक्त कार्यलय पर विभागीय अधिकारियों व ऑनलाइन पंजीकरण को युद्धस्तर पर गति देने के लिए व योजना के प्रचार-प्रसार को लेकर संगोष्ठी आहूत की गई। गोष्ठी की अध्यक्षता उप श्रमायुक्त मधु नेगी चैहान ने की। गोष्टी में मुख्य रूप श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि व श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा, सामाजिक सुरक्षा अधिकारी संजय पांडेय सहित विभागीय अधिकारी सम्मलित हुए। भारत सरकार व राज्य सरकार के असंगठित क्षेत्र के मजदूर को पैंशन दिए जाने की इस योजना को मूल रूप दिए जाने पर चर्चा की गई। इस अवसर पर श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के प्रतिनिधि व श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा ने कहा आगामी 5 मार्च को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा श्रम योगी – मानधन योजना का शुभारंभ विधिवत रूप से किया जाएगा। भारत सरकार व राज्य सरकार असंगठित क्षेत्र के मजदूरों की जन कल्याणकारी योजनाओं को सही रूप से क्रियान्वन करना व मजदूर को इस योजना के तहत संवैधानिक अधिकार दिलाना मेरा लक्ष्य है। उन्होंने कहा कि हरिद्वार जनपद में हर क्षेत्र में कैम्प लगाकर असंगठित क्षेत्र के मजदूरों को प्रधानमंत्री – श्रमयोगी योजना से ज्यादा-से-ज्यादा जोड़ा जाएगा। इस अवसर पर उप श्रमायुक्त मधु नेगी चैहान ने कहा राज्य सरकार के दिशा-निर्देश में प्रधानमंत्री – श्रमयोगी – मानधन योजना की समीक्षा प्रतिदिन की जा रही है। पंजीकरण सेंटर चाहे ग्रामीण क्षेत्र के हो या शहरी क्षेत्र के उनकी निगरानी श्रम विभाग के अधिकारियों द्वारा की जा रही है, और उनका सहयोग कर राज्य सरकार द्वारा असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के पंजीकरण का जो लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उसकी पूर्ति करना हमारी नैतिक जिम्मेदारी है। प्रधानमंत्री – श्रमयोगी – मानधन योजना को क्रियान्वन करने की संगोष्टी में सम्मलित असंगठित क्षेत्र रेडी पटरी वालो के प्रतिनिधि के रूप में भूपेंद्र राजपूत, राजकुमार, हंसराज अरोड़ा, साईकल रिक्शा बैटरी रिक्शा के प्रतिनिधि मनोज कुमार, विनोद कुमार, बाबूराम, इट-भट्टा मजदूरों के प्रतिनिधि नन्दलाल, विशंभर पाल सहित श्रम विभाग श्रम परिवर्तन अधिकारी बी.पी. जुयाल व अन्य विभागीय अधिकारी शामिल हुए।