• Home  
  • सभी त्योहारों को सद्भावना पूर्वक मनाये जनता: सीओ
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

सभी त्योहारों को सद्भावना पूर्वक मनाये जनता: सीओ

रुद्रप्रयाग – पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं तहसीलदार रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में थाना अगस्त्यमुनि में स्थानीय व्यापारियों एव नागरिकों की एक सद्भावना बैठक हुई। बैठक में शिवरात्रि को लेकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही आने वाले लोकस्भा चुनावों में सद्भावना एवं शान्ति बनाये रखने पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते […]

रुद्रप्रयाग – पुलिस उपाधीक्षक रुद्रप्रयाग एवं तहसीलदार रुद्रप्रयाग के नेतृत्व में थाना अगस्त्यमुनि में स्थानीय व्यापारियों एव नागरिकों की एक सद्भावना बैठक हुई। बैठक में शिवरात्रि को लेकर शान्ति एवं कानून व्यवस्था पर चर्चा के साथ ही आने वाले लोकस्भा चुनावों में सद्भावना एवं शान्ति बनाये रखने पर चर्चा की गई। बैठक को सम्बोधित करते हुए सीओ रुद्रप्रयाग गणेश लाल कोहली ने सभी से त्यौहारों को सद्भावना पूर्वक मनाने का आग्रह किया। कहा कि सोशल मीडिया पर फर्जी सूचनाओ की सत्यता अवश्य जांच लें।
अनावश्यक रूप से उन्हें आगे प्रेषित न करें। यदि संदेह हो तो पुलिस को सूचित करें। उन्होंने किसी भी प्रकार कानून को अपने हाथ में न लेने की अपील की। कहा कि पुलिस आपके सहयोग के लिए हर समय तैयार है। तहसीलदार श्रेष्ठ गुनसोला ने कहा कि आजकल सीमा पर तनाव है और सोशल मीडिया पर कई भ्रामक सूचनायें अपलोड हो रही है। ऐसी फेक सूचनाओं को न तो शेयर करें और न ही अग्रेषित करें। उन्होंने आने वाले लोकसभा चुनावों में भी सभी से आपसी सद्भाव बनाये रखने की अपील की। बैठक में थाना प्रभारी संदी देवरानी, एसआई संयोगिता, व्यापार संघ अध्यक्ष मोहन रोतेला, टैक्सी यूनियन अध्यक्ष रमेश आर्य, नपं सभासद उमा प्रसाद भट्ट, नपा रुद्रप्रयाग के सभासद सन्तोष रावत, पूर्व कनिष्ठ प्रमुख रमेश बेंजवाल, शत्रुघ्न नेगी, प्रमोद गुसाईं, मो इकबाल, दिलशाद, मो उस्मान, जाफर खान, जीशान, कयामुद्दीन, राजकिशोर बिष्ट, तनवीर अहमद सहित बड़ी संख्या में व्यापारी एवं नागरिक मौजूद थे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *