हरिद्वार – नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय विशाल दंगल का आयोजन भक्तनपुर आबिदपुर ग्राम पंचायत एवं पंचायती अखाड़ा निर्मला एक्कड़ कलां के संयुक्त तत्वावधान में एक्कड़ खुर्द स्वर्ण लोक कालोनी के मैदान में आयोजित किया गया। दंगल का उद्घाटन पंचायती अखाड़ा निर्मला के महंत प्रेमसिंह, मुख्य महंत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह एवं ग्राम प्रधान मौहम्मद हारून ने किया। दंगल की पहली कुश्ती निर्मल अखाड़े के कुलवीर पहलवान व देवबंद से आए पहलवान नदीम के बीच हुई। मुकाबले में दोनों पहलवानों ने जमकर जौहर दिखाए। दोनों पहलवानों के बीच हुए रोमांचक मुकाबले में पहलवान कुलवीर ने नदीम को चित कर मुकाबला जीता। इस अवसर पर महंत प्रेमसिंह ने कहा कि युवाओं को नशे की लत से दूर करने के उद्देश्य से आयोजित की गयी यह दंगल प्रतियोगिता ग्राम के युवाओं को अच्छा संदेश देगी। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने शरीर के प्रति जागरूक रहना चाहिए। नशा छोड़ युवाओं को खेलों के प्रति अपने रूझान को पैदा करने की आवश्यकता है। कुश्ती खिलाडिय़ों को देश विदेशों में प्रसिद्धि दिलाने का अच्छा माध्यम है। ऐसे दंगल आगे भी बड़े पैमाने पर आयोजित किए जाएंगे। मुख्य महंत जगजीत सिंह ने विशाल दंगल में पहुंचे पहलवानों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि युवा वर्ग नशे का परित्याग कर शरीर सौष्ठव पर ध्यान दे। पहलवानी भारत की प्राचीन विधा है। भारतीय पहलवानों ने हमेशा ही देश दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है। कुश्ती के खेल से समाज में सद्भावना का संदेश भी पहुंचता है। खिलाडिय़ों को एकाग्रता व खेल भावना से ही मैदान में उतरना चाहिए। महंत मोहन सिंह ने कहा कि भारत का नाम कई पहलवानों ने रोशन किया है। संजय पहलवान ने थाईलैंड में कुश्ती जीतकर उत्तराखण्ड व देश का मान बढ़ाया है। युवाओं को ऐसे खिलाडिय़ों से प्रेरणा लेनी चाहिए। ग्राम प्रधान मौहम्मद हारून ने कहा कि नशा समाज के लिए अभिशाप है। नशे से दूर रहकर समाज को तरक्की की और लाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि पहलवान हमेशा ही अपने शरीर के प्रति सचेत रहते हुए शरीर को बलशाली बनाता है। अन्य युवाओं को भी नशे व बुरी संगतियों को दूर रखते हुए समाज को संदेश देना चाहिए। उन्होंने बताया कि प्रदेश भर से आए पहलवानों ने रोमांचक कुश्ती में अपने दमखम को दिखाया। दंगल में पहलवानों ने कुश्ती के दांवपेंच दिखाते हुए दर्शकों को रोमांचित किया। बेहतर प्रदर्शन करने वाले पहलवानों को पुरूस्कृत भी किया गया। दंगल में शकील प्रधान, मुकर्रम, जयवीर, अमित, विकास, अतर सिंह, अर्जुन सिंह, अंकुश, विशाल, शेर यादव आदि ने भी नशे के खिलाफ युवाओं को जागरूक किया।
हरिद्वार – नशा मुक्ति अभियान के अंतर्गत एकदिवसीय विशाल दंगल का आयोजन भक्तनपुर आबिदपुर ग्राम पंचायत एवं पंचायती अखाड़ा निर्मला एक्कड़ कलां के संयुक्त तत्वावधान में एक्कड़ खुर्द स्वर्ण लोक कालोनी के मैदान में आयोजित किया गया। दंगल का उद्घाटन पंचायती अखाड़ा निर्मला के महंत प्रेमसिंह, मुख्य महंत जगजीत सिंह, महंत मोहन सिंह एवं ग्राम […]
