हरिद्वार – श्रम सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के निर्देशन व श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा के संयोजन में जन सेवा केंद्र (सीएससी) अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को क्रियान्वयन करते हुए जनपद हरिद्वार में 422 पंजीकरण कैम्प का सिलसिला जारी रहा। हरिद्वार मोती बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी चैक में जन सेवा केंद्र द्वारा कैम्प में कम्बल शॉल की दुकानों पर दैनिक मजदूरी करने वाले कर्मचारियों ने प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना में पंजीकरण व ऑरेंज कार्ड बनवाने में काफी उत्साह दिखाई दिया। इस अवसर पर उत्तराखंड शासन श्रम बोर्ड के सदस्य पूर्व कृषि उत्पादन मंडी समिति अध्यक्ष संजय चोपड़ा ने कहा जन सेवा केंद्रों के माध्यम से जनपद भर में श्रम मंत्रालय की और से असंगठित क्षेत्र के मजदूरों के लिए जन कल्याणकारी योजना का क्रियान्वयन सही रूप से कराने के प्रयास किये जा रहे हैं। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के अपने 5 वर्ष के कार्यकाल में देश की जनता को जन कल्याणकारी योजनाओं का सीधा लाभ देने के प्रयास किये गए हैं। अब प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना का लाभ असंगठित क्षेत्र के श्रमिक पा सकेंगे और अपने वृद्ध जीवन मे सरकार द्वारा उनको अनुदान के रूप में पेंशन राशि प्रतिमाह उनके खातों में आएगी और वह अपने परिवार का पालन- पोषण 50 वर्ष की आयु में भी सही रूप से कर सकेंगे। इस अवसर पर उत्तरी हरिद्वार सप्तऋषि के पार्षद, वरिष्ठ भाजपा नेता अनिरुद्ध भाटी ने कहा केंद्र व राज्य की सरकार अपनी लक्ष्य पूर्ति के लिए जनता के बीच मे रहकर कार्य कर रही है। जिसका जीता जागता स्वरूप प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना के रूप में देखा जा सकता है। उन्होंने कहा 15000 से कम की आय से अपना जीवन व्यतीत करने वाले असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को सामाजिक सुरक्षा दिया जाना एक हर्ष का विषय है। बिलकेश्वर लालतारो पुल से पार्षद युवा भाजपा नेता विनीत जॉली ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, श्रम मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के संयुक्त निर्देशन में भाजपा के कार्यकर्ता श्रमयोगी मानधन योजना को सही व्यक्ति तक पहुँचना हमारा कर्म-धर्म है। उन्होंने कहा श्रमयोगी मानधन योजना का शुभारंभ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 मार्च को जब करेंगे तब प्रधान से लेकर सांसद तक इस योजना के साक्षी बनेंगे ओर पूरे भारत वर्ष में असंगठित क्षेत्र के मजदूरों तक यह योजना फलीभूत होगी और हमारा देश एक समृद्ध देश की और आगे बढ़ेगा।
प्रधानमंत्री श्रमयोगी मामधन योजना को जनसेवा केंद्र से असंगठित क्षेत्र के मजदूर तक पहुँचा रहे अनिल अरोड़ा, पीयूष गुप्ता सहयोगी के रूप में वरिष्ठ व्यापारी नेता राजेश खुराना, कुंवर सिंह मण्डवल, अजय कश्यप, राधेश्याम रतूड़ी, कुलदीप खन्ना, रूपेश शर्मा, राजेश अरोड़ा, भूपेंद्र राजपूत, राजकुमार, हंसराज अरोड़ा, राजेश दुआ, मुकेश कोठियाल, सुंदर लाल आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
हरिद्वार – श्रम सेवायोजन मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत के निर्देशन व श्रम बोर्ड के सदस्य संजय चोपड़ा के संयोजन में जन सेवा केंद्र (सीएससी) अधिकारियों कर्मचारियों द्वारा प्रधानमंत्री श्रमयोगी मानधन योजना को क्रियान्वयन करते हुए जनपद हरिद्वार में 422 पंजीकरण कैम्प का सिलसिला जारी रहा। हरिद्वार मोती बाजार स्थित पुरानी सब्जी मंडी चैक में […]
