हरिद्वार – महाशिवरात्रि के लिए मां गंगा जाग्रती सेवादल ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने महर्षि कश्यप घाट निकट ऋषिकुल पर सफाई। साथ ही लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया।
महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रविवार को मां गंगा जाग्रति सेवादल ने अपने 51वें चरण के तहत महर्षि कश्यप घाट निकट ऋषिकुल पर सफाई अभियान चलाया। घाटों पर आने वाले शिवभक्त कांवडिय़ों से भी गंगा और गंगा घाट को साफ रखने में अपनी भूमिका निभाने की अपील की।
टीम के संरक्षक अनुज वालिया और अमित मुल्तानिया ने कहा जिस तरह टीम के स्वयं सेवक मां गंगा की स्वच्छता के लिए लोगों को प्रेरित कर रहे हैं वह सहरानीय है। टीम के अध्यक्ष अजय जोशी, उपाध्यक्ष अरुण सैनी ने कहा कि महाशिवरात्रि पर्व पर जलाभिषेक के लिए जल भरने को इन दिनों बड़ी संख्या में शिव भक्त आ रहे हैं। ऐसे में गंगा घाटों के किनारे गंदगी भी पसरी है। सभी को स्वच्छता के लिए जागरूक किया जा रहा है।
सफाई अभियान में अजय सोड्डी, अंकित प्रजापति, राहुल उपाध्याय, राहुल कश्यप, शगुन, अमन धीमान, आकाश, अरुण सैनी, कमल, शैलेश, अमित प्रजापति, शालू राधिका, डोली प्रजापति, भावना, ख़ुशी, पायल,राजू आदि शामिल रहे।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
महाशिवरात्रि के लिए महर्षि कश्यप घाट पर चला सफाई अभियान
हरिद्वार – महाशिवरात्रि के लिए मां गंगा जाग्रती सेवादल ने सफाई अभियान चलाया। उन्होंने महर्षि कश्यप घाट निकट ऋषिकुल पर सफाई। साथ ही लोगों को स्वच्छता का पाठ पढ़ाया। महाशिवरात्रि के एक दिन पहले रविवार को मां गंगा जाग्रति सेवादल ने अपने 51वें चरण के तहत महर्षि कश्यप घाट निकट ऋषिकुल पर सफाई अभियान चलाया। […]
