• Home  
  • नन्हे मुन्नों को पढ़ाना सामान्य शिक्षा से जटिल
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

नन्हे मुन्नों को पढ़ाना सामान्य शिक्षा से जटिल

रुडकी – रामनगर में मिनरल वर्ल्ड प्ले स्कूल की दूसरी शाखा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, नगर विधायक प्रदीप बत्रा और जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नर्सरी और प्ले स्कूल ही बच्चों का प्रथम स्कूल होता है। यहीं से बच्चों […]

रुडकी – रामनगर में मिनरल वर्ल्ड प्ले स्कूल की दूसरी शाखा का उद्घाटन कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक, नगर विधायक प्रदीप बत्रा और जिला शिक्षाधिकारी बेसिक ब्रह्मपाल सैनी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक ने कहा कि नर्सरी और प्ले स्कूल ही बच्चों का प्रथम स्कूल होता है। यहीं से बच्चों का शिक्षा का आधार खड़ा होता है। विधायक प्रदीप बत्रा ने कहा कि नर्सरी के बच्चों को पढ़ाना सामान्य शिक्षा से जटिल होता है। स्कूल निदेशक आशा चंद्रा और अर्पण शेखर गुप्ता ने कहा कि मुख्य लक्ष्य बच्चों को तनाव मुक्त शिक्षा प्रदान करना है और खेल-खेल में बच्चों को नैतिक शिक्षा सिखाई जाएगी। इस अवसर पर संस्कृति, स्पर्श, अबीर, श्लोक, हेमंत अरोड़ा, मनीषा बत्रा, अनिल जैन, सुशील त्यागी, सुभाष वर्मा, धीर सिंह, सौरभ गुप्ता, अजय सिंघल, मनमोहन शर्मा, रुचिर गुप्ता, पंकज सिंघल, पंकज गुप्ता, राकेश गर्ग, अनुज जैन, अभय पांडे उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *