• Home  
  • खनन ट्रांसपोर्टरों ने फूंका क्रशर स्वामियों का पुतला
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

खनन ट्रांसपोर्टरों ने फूंका क्रशर स्वामियों का पुतला

काशीपुर – गुरुवार को खनन से जुड़े ट्रोसपोर्टर जुलूस की शक्ल में बेरिया तिराहे पर पहुंचे। यहां इन लोगों ने क्रशर स्वामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद इन लोगों ने संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। आरोप था कि क्रशर संचालक ट्रांसपोर्टरों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। […]

काशीपुर – गुरुवार को खनन से जुड़े ट्रोसपोर्टर जुलूस की शक्ल में बेरिया तिराहे पर पहुंचे। यहां इन लोगों ने क्रशर स्वामियों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके बाद इन लोगों ने संचालकों पर मनमानी का आरोप लगाते हुए पुतला फूंका। आरोप था कि क्रशर संचालक ट्रांसपोर्टरों के हितों के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं। इन लोगों ने साफ किया कि अगर उनकी मांग को को नहीं सुना जाता है तो खनन ट्रांसपोर्टर उग्र आंदोलन करेंगे। इस दौरान बलदेव सिंह, अजायब सिंह, आशा सिंह, अमरजीत सिंह, जसवंत सिंह, जीता, बंटी, विक्रम सिंह, मंजीत सिंह, प्रेम सिंह, गुरदीप सिंह, गुरनाम सिंह आदि मौजूद रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *