Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • फाइल चोरी मामले में कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

फाइल चोरी मामले में कांग्रेस ने पीएम का पुतला फूंका

पिथौरागढ़ – यूथ कांग्रेस ने राफेल सौदे की फाइल चोरी मामले में भाजपा पर आरोप लगाते हुए पीएम का पुतला फूंका। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार इस पूरे मामले में देश को गुमराह कर रही है।शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर पीएम का पुतला […]

पिथौरागढ़ – यूथ कांग्रेस ने राफेल सौदे की फाइल चोरी मामले में भाजपा पर आरोप लगाते हुए पीएम का पुतला फूंका। उन्होंने कहा केन्द्र सरकार इस पूरे मामले में देश को गुमराह कर रही है।शुक्रवार को यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष ऋषेंद्र महर के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गांधी चौक में एकत्र होकर पीएम का पुतला जलाया और केंद्र सरकार को जमकर कोसा। युवा अध्यक्ष ऋषेंद्र ने कहा राफेल सौदे की फाइल गायब होना सरकार की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े करता है। आरोप लगाते हुए कहा भाजपा स्वयं यह कारनामा कर देश की जनता को बेवकूफ बना रही है। विधान सभा अध्यक्ष शुभम विष्ट ने कहा सौदे के जरूरी कागजात चोरी होने की बात कर सरकार इस बड़े घोटाले पर पर्दा डालने की कोशिश कर रही है। कहा इस चोरी में भाजपा स्वयं लिप्त है। कार्यकर्ताओं ने कहा पीएम देश बचाने की बात कर रहे हैं लेकिन रक्षा सौदे से जुड़े जरूरी दस्तावेज संभाल नहीं पा रहे हैं। गोपनीय दस्तावेज गुम होना पीएम और सरकार की विफलता की कहानी बयां कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने भाजपा के खिलाफ नारे लगाते हुए । पीएम को राफेल सौदे के फाइल चोरी मामले में घेरा। इस दौरान करन सिंह, प्रकाश देवली, आनंद धामी, संतोष, पारस सिंह, अमित जोशी, नवीन, पंकज सिंह, गजेंद्र सिंह, जितेंद्र भंडारी, नीरज जोशी, अभिशेष कोहली, हरीश सामंत, नीरज उपस्थित रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *