अल्मोड़ा – तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आल्पस दवा फैक्ट्री कर्मचारियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह 45 दिन से अनशन कर रहे हैं लेकिन अनशन करते हुए उन्हें 45 दिन बीते गए हैं। लेकिन शासन प्रशासन उनकी सुध तक नहीं ले रहा है। कहा कि फैक्ट्री बंद होने के कारण वह पिछले सात माह से बेरोजगारी का दंश झेल रहे हैं। इस कारण बच्चों को पढ़ा पाना तो दूर घर का खर्चा चलाना भी मुश्किल हो गया है। इस कारण उन्हें आर्थिक दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है।
कर्मचारियों ने शासन प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए मांगें नहीं मानने तक आंदोलन जारी रखने का ऐलान किया। सोमवार को फैक्ट्री की महिला कर्मचारी नसरीम बेगम चौथे अनशन पर डटी रहीं। इस अवसर पर शांति कनवाल, हेमा तिवारी, चंद्रा, कलादेवी, कविता जोशी, नेहा जोशी, मंजू बिष्ट, दीपा पांडे, रीता, पूजा, कविता शाह, हंसी लोहनी, माया, सीमा आर्या, शीला साह, ममता, हीरा, नीमा रौतेला, नंदी, किरन, संगीता, रेखा, सरोज, चम्पा साह आदि मौजूद रहे। जबकि दिनेश जोशी, शशि उनियाल, मनोज सनवाल, अनिता बजाज, डा. जेसी दुर्गापाल आदि ने अनशन को समर्थन दिया।
- उत्तराखंड
- ट्रैंडिंग न्यूज़
- प्रदेश की खबरें
दवा फैक्ट्री कर्मचारियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी
अल्मोड़ा – तीन सूत्रीय मांगों को लेकर आल्पस दवा फैक्ट्री कर्मचारियों का आमरण अनशन सोमवार को भी जारी रहा। कर्मचारियों ने शासन-प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। साथ ही मांग पूरी होने तक अनशन जारी रखने का ऐलान किया। कर्मचारियों ने कहा कि वह 45 दिन से अनशन कर रहे हैं लेकिन अनशन करते हुए […]
