पिथौरागढ़ – बंगापानी तहसील के कनार गांव में आजादी के 70 साल बाद भी सडक़ निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोरे आश्वासन देकर सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। सोमवार को कनार नवयुवक मंगल दल अध्यक्ष भरत सिंह परिहार के नेतृत्व में कनार और मेतली के ग्रामीण 50 किमी दूर जिला मुख्यालय पहुंचे। उन्होंने डीएम को ज्ञापन देकर सडक़ निर्माण की मांग की। कहा कि 14 नवंबर 2017 को जौलजीबी मेले में सीएम ने सडक़ निर्माण की घोषणा की थी। समाज सेवी जगत सिंह ने कहा कि सडक़ नहीं होने से कनार और मेतली गांव की 5 हजार की आबादी को दिक्कत का सामना करना पड़ता है। आजादी के बाद से लोग सडक़ के लिए आंदोलन कर रहे हैं। सडक़ नहीं होने के
कारण बीमारों को 20 किमी की खड़ी चढ़ाई पार कर सडक़ तक ले जाना पड़ता है। शासनादेश के बाद भी सडक़ का निर्माण नहीं किया जा रहा है। सडक़ नहीं होने
के कारण गांव से उच्च शिक्षा के लिए लोग पलायन करने को मजबूर हैं। लोगों को जरूरी सामान के लिए 20 किमी की दौड़ लगानी पड़ती है। उन्होंने कहा कि
सडक़ नहीं तो वोट नहीं। मौके पर नारू, बसंती, रूकमा, दीपा, हेमा, तिला, जगत सिंह, कुशल, दीवान, मोहन, सुंदर, नंदन, केदार, बसंत, रुद्र, अर्जुन, महेंद्र, नरेंद्र, जगत, रतन समेत कई लोग मौजूद रहे।
पिथौरागढ़ – बंगापानी तहसील के कनार गांव में आजादी के 70 साल बाद भी सडक़ निर्माण नहीं होने से लोगों में आक्रोश है। ग्रामीणों ने कहा कि शासन प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने कोरे आश्वासन देकर सिर्फ ठगने का काम किया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव के बहिष्कार का ऐलान किया है। सोमवार को कनार नवयुवक मंगल […]
