Quick Links:
Friday, 14 August 2026
  • Home  
  • हाई वोल्टेज से फुंके बिजली उपकरण
- उत्तराखंड - ट्रैंडिंग न्यूज़ - प्रदेश की खबरें

हाई वोल्टेज से फुंके बिजली उपकरण

पिथौरागढ़ – कनालीछीना क्षेत्र में हाई वोल्टेज के कारण व्यापारियों और ग्रामीणों के घर में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। यूपीसीएल को घटना का जिम्मेदार बताते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। रविवार रात हाईवोल्टेज से बिजली उपकरण फुंकने से कनालीछीना और सिरोली के लोगों का यूपीसीएल के खिलाफ गुस्सा फूटा। स्थानीय लोग और व्यापारी […]

पिथौरागढ़ – कनालीछीना क्षेत्र में हाई वोल्टेज के कारण व्यापारियों और ग्रामीणों के घर में रखे बिजली उपकरण फुंक गए। यूपीसीएल को घटना का जिम्मेदार बताते हुए स्थानीय लोगों ने प्रदर्शन किया। रविवार रात हाईवोल्टेज से बिजली उपकरण फुंकने से कनालीछीना और सिरोली के लोगों का यूपीसीएल के खिलाफ गुस्सा
फूटा। स्थानीय लोग और व्यापारी व्यापार संघ के अध्यक्ष रवि सिरोला के नेतृत्व में कनालीछीना मुख्य बाजार में एकत्र हुए। उन्होंने यूपीसीएल के खिलाफ जमकर नारे लगाए और प्रदर्शन किया। रवि ने कहा यूपीसीएल की लापरवाही का खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ रहा है। कहा दो दिन पूर्व हाईवोल्टेज से कनालीछीना में बिजली उपकरण जल गए। बावजूद इसके समस्या को दूर नहीं किया गया। ग्राम प्रधान सिरोली मनोज सिरोला ने कहा रविवार रात भी हाई वोल्टेज से सिरोली गांव में घरेलू बिजली उपकरण फुंक गए। जिसके चलते लोगों को आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। व्यापारियों का कहना है कि क्षेत्र में कई स्थानों पर 33केवी लाइन के तार झूलते तार दुर्घटना का कारण बने हैं। हाई वोल्टेज भी झूलते तारों का नतीजा है। कई बार सूचना देने के बाद भी यूपीसीएल लाइनों को ठीक नहीं कर रहा है। लोगों ने चेतावनी देते हुए कहा कि क्षेत्र की बिजली लाइनों को ठीक नहीं किया गया तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। मौके पर बबलू सिरोला, संजू सिरोला, चंद्र प्रकाश, कैलाश, महेश भंडारी, मनोज भंडारी, दीपक भट्ट, नवीन पांडे रहे।

Leave a comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *